• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

Raipur Sarafa: त्योहारी सीजन से पहले रायपुर सराफा बाजार में राहत, 1.5 लाख के नीचे आया सोना, चांदी में भी भारी गिरावट

त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सराफा बाजार में ग्राहकों और निवेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 09:40:19 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 09:40:19 AM (IST)
Raipur Sarafa: त्योहारी सीजन से पहले रायपुर सराफा बाजार में राहत, 1.5 लाख के नीचे आया सोना, चांदी में भी भारी गिरावट
Raipur Sarafa: त्योहारी सीजन से पहले रायपुर सराफा बाजार में राहत, 1.5 लाख के नीचे आया सोना, चांदी में भी भारी गिरावट

HighLights

  1. त्योहारी सीजन से पहले रायपुर सराफा बाजार में राहत
  2. सितंबर के मुकाबले सोने में ₹7,700 की गिरावट
  3. कीमतों में उतार-चढ़ाव की मुख्य वजह

बिजनेस डेस्क। रायपुर के प्रमुख सराफा बाजार (सदर बाजार) में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद सोना अब डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया है, जिससे बाजारों में त्योहारी रौनक और खरीदारी बढ़ गई है।

सितंबर के मुकाबले सोने में ₹7,700 की गिरावट

बीते सितंबर महीने के उच्चतम स्तरों की तुलना में सोने के भाव में करीब ₹7,700 प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। रायपुर सदर बाजार में विभिन्न शुद्धता वाले सोने और चांदी के वर्तमान भाव इस प्रकार दर्ज किए गए हैं।


  • 24 कैरेट सोना: ₹1,46,692 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना (जेवराती): ₹1,34,370 प्रति 10 ग्राम
  • 20 कैरेट सोना: ₹1,25,600 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹1,10,019 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (हाजिर संदर्भ): ₹1,93,102 प्रति किलोग्राम
  • चांदी ₹24,500 टूटी, गहनों और बर्तनों की मांग में उछाल

यह भी पढ़ें- सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67 प्रतिशत का इजाफा, जानिए ग्राहकों के ज्वेलरी बिल पर कितना पड़ेगा असर

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

21 सितंबर को जो चांदी ₹2,41,200 प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी, वह अब करीब ₹24,500 घटकर ₹2,16,700 प्रति किलोग्राम के दायरे में आ गई है।

दामों में आई इस नरमी से चांदी आम खरीदारों की पहुंच में लौटती दिख रही है। त्योहारी सीजन के मद्देनजर धनतेरस और दीपावली के लिए चांदी के सिक्कों, बर्तनों और हल्के गहनों की मांग में तेजी आई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज पर छूट और एडवांस बुकिंग पर विशेष ऑफर दे रहे हैं।

कीमतों में उतार-चढ़ाव की मुख्य वजह

अमेरिकी महंगाई दर के आंकड़े: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी महंगाई के आंकड़े अनुमान से अधिक रहे हैं, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती में देरी या सख्ती की आशंका बढ़ी है।

डॉलर और बॉन्ड यील्ड की मजबूती: डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती आने के कारण सेफ-हेवन के रूप में सोने की तात्कालिक मांग पर दबाव बना है।

घरेलू बाजार पर असर: वैश्विक बाजारों में आई इस नरमी का सीधा असर रायपुर के स्थानीय सराफा बाजार पर दिखा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।