
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart Big Billion Days और Amazon great indian festival दोनों ही प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों को सबसे बड़ी छूट देने का दावा कर रहे हैं।
फ्लिपकार्ट ने कहा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर 15 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट शॉपिंग के लिए उपलब्ध होंगे। जबकि एमेजॉन ने कहा कि वह सबसे कम कीमत पर iphone 16 देने जा रही है।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल सभी के लिए 9 अक्टूबर से शुरू होगी। प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अर्ली एक्सेस आज 8 अक्टूबर से शुरू हो गया है।
इस बार की सेल में आईफोन, स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, एसी, रेफ्रिजरेटर जैसे प्रोडक्ट्स सेल में मिलेंगे।
फ्लिपकार्ट ने बताया है कि उसके Ekart ने वेयरहाउसिंग स्पेस में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। लेह, करगिल और नॉर्थईस्ट के मुश्किल इलाकों में सेम-डे और नेक्स्ट-डे डिलीवरी को बढ़ाया गया है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक, इस बार ग्राहक- टेक्स्ट, वॉइस या इमेज के जरिए शॉपिंग और सर्च कर सकते हैं, AI-क्यूरेटेड फीड और AI-पावर्ड डिलीवरी इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स को लाया गया है।
Amazon ने बताया है कि 8 अक्टूबर को वो बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के चुनिंदा ग्राहकों को iPhone 16 सबसे कम कीमत 74,999 रुपये में 'Amazon Now' के जरिए डिलीवर करेगी।
इस बार सेल में SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड और EMI पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। प्राइम मेंबर्स को Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर अनलिमिटेड 5 फीसदी कैशबैक दिया जाएगा। सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, टैबलेट्स और होम अप्लायनसेज पर 80% तक छूट दी जा रही है।