• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : सट्टेबाजी से विदेशी वायदा उछला, सोना 700 और चांदी 1700 रुपये तेज

सोने-चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से चल रही गिरावट सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को थमने के साथ ही कुछ मजबूती देखने को मिली है। दरअसल,...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 06:30:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 06:30:07 PM (IST)
Indore Sarafa : सट्टेबाजी से विदेशी वायदा उछला, सोना 700 और चांदी 1700 रुपये तेज
सोना-चांदी के गहने। (एआई इमेज)

HighLights

  1. सट्टेबाजी किए जाने से तेजी को सपोर्ट मिला है
  2. तीन दिनों से चल रही गिरावट थमी है
  3. साथ ही कुछ मजबूती देखने को मिली है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : सोने-चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से चल रही गिरावट सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को थमने के साथ ही कुछ मजबूती देखने को मिली है। दरअसल, कमजोर डिमांड के बावजूद वायदा बाजार में भारी सटोरियों द्वारा काजी सट्टेबाजी किए जाने से तेजी को सपोर्ट मिला है।

कामेक्स पर सोना वायदा 48 डॉलर उछलकर 4306 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 136 सेंट बढ़कर 64.89 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसका असर इंदौर मार्केट में भी देखा गया। शुक्रवार को इंदौर में सोना केडबरी 700 रुपये बढ़कर फिर ड़ेढ लाख के ऊपर 150300 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1700 रुपये उछलकर 232000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।


इंदौर मार्केट में गहनों में कारोबार बेहद सुस्त है और शनिवार को श्राद्धपक्ष शुरू होने से बाजार में कारोबार सीमित दायरे में ही बना रहने की उम्मीद है।

कामेक्स वायदा - सोना वायदा 4306 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4308 डालर और नीचे में वायदा 4257 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 64.89 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 64.86 डालर और नीचे में वायदा 63.32 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 150300, सोना आरटीजीएस में 151000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 138400 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 149600 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 232000, चांदी आरटीजीएस 229800, चांदी टंच 233000 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2550 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। गुरुवार को चांदी चौरसा 230300 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold Silver purity check: बर्फ का टुकड़ा खोल देगा नकली चांदी का राज! ऐसे करें असली नकली की पहचान