_m.webp)
बिजनेस डेस्क। घरेलू LPG गैस चिंता का विषय बना हुआ है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने गरीबों को साल में छह मुफ्त LPG सिलिंडर देने की योजना को मंजूरी दे दी है।
सरकार ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी है। बता दें देश में सबसे महंगा एलपीजी सिलिंडर लेह में मिलता है। यहां घरेलू सिलिंडर दिल्ली के मुकाबले 237 रुपये महंगा है। जबकि कमर्शियल सिलिंडर दिल्ली से 638 रुपये ज्यादा है। लेह में लेह कमर्शियल सिलिंडर 3,385.50 और घरेलू 1,179 रुपये में बिक रहा है।
ये सब देखते हुए जम्मू कश्मीर की सरकार ने 6 गैस फ्री देने का ऐलान किया है। इस योजना का लाभ अंत्योदय अन्न योजना यानी AAY को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- कॉरपोरेट की नौकरी छोड़ छत्तीसगढ़ की इस बेटी ने किया कमाल, टमाटर बेचकर खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य
द ट्रिब्यून के मुताबिक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री सतीश शर्मा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बताया कि AAY परिवारों को सालाना छह मुफ्त गैस सिलिंडर देने की नीति को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी मिल गई है। योजना को लागू करने के लिए जरूरी आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।
अंत्योदय अन्न योजना यानी AAY का मकसद गरीब परिवारों के रसोई गैस खर्च का बोझ कम करना है। इस कैटेगरी में आने वाले जम्मू कश्मीर के परिवारों को इसका फायदा मिलेगा।
विधानसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में करीब 8.79 लाख AAY लाभार्थी हैं।