_m.webp)
बिजनेस डेस्क: छत्तीसगढ़ की इस बेटी ने तो कमाल ही कर दिया है। जहां लोगों के लिए लाखों की नौकरी पाना एक सपना होता है। वहीं इस लड़की ने लाखों की नौकरी को ठुकरा के टमाटर बेचना शुरू किया और देखते ही देखते करोड़ो कमाने लगी। इस लड़की ने सिर्फ टमाटर बेच कर कमाना ही नहीं शुरू किया बल्कि 125 लोगों को रोजगार भी दे रही है।
छत्तीसगढ़ के चारमुडिया गांव के एक किसान परिवार की बेटी स्मारिका चंद्राकर ने अपनी रायपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने के बाद पुणे से एमबीए किया। इसके बाद पांच साल पुणे में ही कॉरपोरेट जगत में काम किया जहां उनकी अच्छी खासी सैलरी थी।
जब वो छुट्टियों में घर आती तो अक्सर खेतों में जाया करती थीं और धान की खेती की बारीकियां समझने लगी। धान की खेती तो साल में केवल दो बार होती है लेकिन सब्जियां कई बार उगाई जा सकती हैं और ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसलिए स्मारिका को लगा कि धान के बजाय सब्जियों की खेती ज्यादा मुनाफे वाली हो सकती है। इस पर काम करना शुरू किया जो अच्छा चलने लगा। साल 2021 में उन्होंने आखिरकार नौकरी छोड़कर खेती का रुख किया और 20 एकड़ से अधिक जमीन पर सब्जी उगानी शुरू कर दी।
पिछले तीन साल में उन्हें हर एकड़ में करीब 50 टन टमाटर की पैदावार हासिल की। रिपोर्टस के मुताबिक, पिछले फाइनेंशियल ईयर में उनका टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये रहा। बता दें कि उनके खेतों में उगने वाले टमाटर विशाखापटनम, पटना, कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु और कई दूसरे शहरों को भेजे जाते हैं।
यह भी पढ़ें- ट्रंप की डिनर डेट में कौन कौन हुआ शामिल? जानें दुनियाभर के अरबपतियों ने कौन कौन से खाने का उठाया लुत्फ
स्मारिका ने पहले खेती की बारीकियों को अच्छे से समझा तब खेती में कदम रखा जिससे उनकी कमाई बढ़ती ही जा रही है। स्मारिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले उन्होंने गोबर और वर्मिकोपोस्ट से मिट्टी में सुधार किया, साथ ही सिंचाई की व्यवस्था को दुरुस्त किया। जिसका नतीजा है कि पहले साल में ही उन्होनें प्रति एकड़ करीब 50 टन टमाटर की फसल की। बता दें कि टमाटर के अलावा वह लौंकी, खीरे और बैंगन की भी खेती करती हैं।
बताते चलें कि स्मारिका के पिता और भाई भी खेती में उनकी मदद करते हैं।