• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

Free LPG Cylinder On Diwali: दिवाली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर, जानें सीधे बैंक खाते में कैसे आएगी सब्सिडी

दिवाली पर 1.86 करोड़ महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर मिलेगा, आइए जानते हैं आप इसका कैसे फायदा उठा सकते हैं।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 04:16:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 04:16:45 PM (IST)
Free LPG Cylinder On Diwali: दिवाली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर, जानें सीधे बैंक खाते में कैसे आएगी सब्सिडी
Free LPG Cylinder On Diwali: दिवाली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर, जानें सीधे बैंक खाते में कैसे आएगी सब्सिडी

HighLights

  1. त्योहार के मौके पर सरकार फ्री गैस सिलेंडर देने का ऐलान
  2. दिवाली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर
  3. ऐसे उठाएं फ्री एलपीजी सिलेंडर का लाभ

बिजनेस डेस्क। दिवाली पर तरह-तरह के पकवान बनाने में जो गैस सिलेंडर खर्च होता है, उसकी टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है अब, क्योंकि त्योहार के मौके पर सरकार फ्री गैस सिलेंडर देने का ऐलान कर रही है।

दिवाली पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1.86 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल का तोहफा दे रही है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत उत्तर प्रदेश के करीब 1.86 करोड़ परिवारों को साल में दो बार दिवाली और होली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल पर पूरी सब्सिडी देने का फैसला किया गया है। पहला मुफ्त रिफिल अक्टूबर से दिसंबर 2026 यानी दीपावली के अवसर पर और दूसरा रिफिल जनवरी से मार्च 2027 के बीच यानी होली पर दिया जाएगा। इससे आम परिवारों को काफी राहत मिलेगी।

ऐसे उठाएं फ्री एलपीजी सिलेंडर का लाभ

दीपावली पर यानी अक्टूबर से दिसंबर 2026 के दौरान आपको अपनी गैस एजेंसी जैसे इंडेन, भारत गैस या एचपी से सिलेंडर बुक करना होगा और डिलीवरी लेते समय पूरी कीमत चुकानी होगी। सिलेंडर की राशि चुकाने के कुछ दिनों के बाद सरकार की ओर से पूरी सब्सिडी की रकम उपभोक्ता के आधार लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।


यह भी पढ़ें- LPG सब्सिडी का पैसा खाते में आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस

योजना का लाभ लेने की पात्रता

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का आधार प्रमाणीकरण और गैस कनेक्शन की eKYC होना जरूरी है। इसके अलावा उपभोक्ता का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सक्रिय होना चाहिए, ताकि सब्सिडी की राशि सीधे खाते में आ सके।