LPG सब्सिडी का पैसा खाते में आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस
कई लोगों का LPG सब्सिडी का पैसा खाते में आ गया है तो कई लोगों का अटका हुआ है। आखिर क्यों अटक गया है कुछ लोगों का पैसा, आइए जानते हैं।
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 12:19:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 12:19:37 PM (IST)
LPG सब्सिडी का पैसा खाते में आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटसHighLights
- LPG सब्सिडी का पैसा अभी तक नहीं आया खाते में
- आखिर क्यों अटक गया है कुछ लोगों का पैसा, आइए जानते हैं
- घर बैठे ऐसे पता करें कहां अटका है पेमेंट
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं और आपके एलपीजी गैस सिलेंडर की सब्सिडी आपके बैंक अकाउंट में अभी तक नहीं आई है, तो इसकी वजह आप आसानी से घर बैठे सब्सिडी का स्टेटस चेक करके पता कर सकते हैं।
इसके लिए आप सबसे पहले MyLPG.in की वेबसाइट पर जाएं, वहां जाकर सब्सिडी का स्टेटस चेक करना चाहिए। इससे आपको पता चल जाएगा कि पैसा भेजा गया है या नहीं।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें स्टेटस?
- सब्सिडी से जुड़ी जानकारी के लिए सबसे पहले आपको MyLPG.in की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आप अपनी गैस कंपनी चुनें, जैसे Indane, Bharat Gas या फिर HP सेलेक्ट करें।
- अब मेनू पर जाकर Give your Feedback Online ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद LPG कैटेगरी को चुनें, Subsidy Related (PAHAL) पर जाएं और Subsidy Not Received का ऑप्शन चुनें।
- फिर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने जानकारी आ जाएगी, उससे आप सब्सिडी के भुगतान का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
सब्सिडी का पैसा नहीं आने की वजह?
- सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए आपका बैंक अकाउंट आधार लिंक होना चाहिए और साथ ही DBT चालू होना जरूरी है।
- जिस बैंक अकाउंट में सब्सिडी आती है उसमें अगर कोई समस्या है, तो ऐसी स्थिति में पैसे अटक सकते हैं।
- अगर गैस एजेंसी और बैंक में अकाउंट व नाम से जुड़ी जानकारी अलग है, तो भी सब्सिडी रुक सकती है।
- इसके साथ ही अगर आपने ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई है, तो भी सब्सिडी रुक सकती है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! त्योहारों पर मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर, जानें किन-किन राज्यों को मिलेगा
अगर सबकुछ सही होने के बाद भी सब्सिडी का पैसा अकाउंट में नहीं आता है, तो आप अपनी गैस कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।