• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

LPG सिलेंडर से लेकर ट्रेन टिकट रिफंड तक, 1 अप्रैल 2026 से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नए वित्त वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल 2026 से आम आदमी के जीवन और जेब से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं। न्यू इनकम टैक्स एक्ट से लेकर रेलवे ...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 03:00:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 03:00:10 PM (IST)
LPG सिलेंडर से लेकर ट्रेन टिकट रिफंड तक, 1 अप्रैल 2026 से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
1 अप्रैल 2026 से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव।

HighLights

  1. इनकम टैक्स एक्ट से लेकर ट्रेन टिकट रिफंड तक
  2. 1 अप्रैल 2026 से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव
  3. इन बदलावों से आम आदमी की जेब पर सीधा असर

बिजनेस डेस्क। नए वित्त वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल 2026 से आम आदमी के जीवन और जेब से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं। मोदी सरकार द्वारा घोषित 'न्यू इनकम टैक्स एक्ट' के लागू होने से लेकर रेलवे के रिफंड नियमों तक, यह बदलाव आपकी वित्तीय योजना को सीधे प्रभावित करेंगे।

1. अब 'असेसमेंट ईयर' की जगह 'टैक्स ईयर'

1 अप्रैल से देश में पुराने आयकर कानून की जगह न्यू इनकम टैक्स एक्ट (New Income Tax Act) ले लेगा। इसका मुख्य उद्देश्य टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाना है।

  • आईटीआर-3 और आईटीआर-4 भरने वाले नॉन-ऑडिट टैक्सपेयर्स अब 31 अगस्त तक रिटर्न फाइल कर सकेंगे।
  • अब पेनल्टी के साथ रिवाइज्ड रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च होगी। बिना पेनल्टी के 31 दिसंबर तक का समय मिलेगा।
  • अब आपके फॉर्म पर 'असेसमेंट ईयर' की जगह 'टैक्स ईयर' लिखा नजर आएगा।

2. टैक्स छूट और टीडीएस (TDS) में राहत

  • विदेश में शिक्षा और चिकित्सा के लिए 10 लाख से अधिक भेजने पर लगने वाला टीसीएस (TCS) 5% से घटकर 2% रह जाएगा।
  • मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब कोई टीडीएस नहीं कटेगा। साथ ही कर्मचारियों को मिलने वाले रीइंबर्समेंट पर भी टीडीएस से छूट मिलेगी।
  • गैर-निवासियों के लिए अब 'पैन लिंक चालान' ही काफी होगा, टैन (TAN) की अनिवार्यता खत्म हो जाएगी।
  • सशस्त्र बलों में अब केवल उन्हीं को टैक्स फ्री पेंशन मिलेगी जिन्होंने शारीरिक अक्षमता के कारण सेवा छोड़ी है।
  • छात्रों के लिए एजुकेशन एक्जेम्पशन बढ़कर 3000 रुपये और हॉस्टल एक्जेम्पशन 9000 रुपये कर दिया गया है।

3. पैन कार्ड (PAN) अब और भी अनिवार्य

बड़े लेन-देन पर सरकार की पैनी नजर रहेगी। निम्नलिखित स्थितियों में अब पैन देना अनिवार्य होगा:

  • 5 लाख रुपये से अधिक का वाहन खरीदने पर।
  • 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के लेन-देन पर।
  • महंगे होटल की बुकिंग और साल में 10 लाख से ज्यादा के कुल लेन-देन पर।

4. टिकट कैंसिलेशन के सख्त नियम

रेलवे ने रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब रिफंड इस बात पर निर्भर करेगा कि आप ट्रेन छूटने से कितने समय पहले टिकट कैंसिल करते हैं।

  • 72 घंटे पहले: सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा।
  • 72 से 24 घंटे के बीच: कुल किराए का 25% कटेगा।
  • 24 से 8 घंटे के बीच: कुल किराए का 50% कटेगा।
  • 8 घंटे से कम समय: कोई रिफंड (Zero Refund) नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें- पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल, गैस की किल्लत रोकने का बनाया ब्लू प्रिंट

5. LPG और EMI पर असर

  • रसोई गैस: हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 अप्रैल को भी एलपीजी की कीमतें रिवाइज होंगी। हालिया बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में दाम 900 रुपये के पार हैं।
  • लोन की ईएमआई: अप्रैल में आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होगी। यदि रेपो रेट में बदलाव होता है, तो आपके होम और कार लोन की ईएमआई घट या बढ़ सकती है।