• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

क्या 1.70 लाख रुपये पर आएगी चांदी? सोने के 80 हजार तक गिरने के अनुमान से बाजार पड़ा ठंडा

सोना-चांदी के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई से तेजी से नीचे आ गए हैं। लगातार गिरते भावों ने सराफा कारोबार को लगभग ठहराव की स्थिति में पहुंचा दिया है। बाजार में न ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 02:43:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 02:47:51 PM (IST)
क्या 1.70 लाख रुपये पर आएगी चांदी? सोने के 80 हजार तक गिरने के अनुमान से बाजार पड़ा ठंडा
सोना–चांदी के बिस्किट। फाइल फोटो

HighLights

  1. वैश्विक तनाव और बाजार की अनिश्चितता का असर
  2. विशेषज्ञों ने अभी और गिरावट की जताई संभावना
  3. सोने के 80 हजार तक गिरने के अनुमान से बाजार पड़ा ठंडा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। वैश्विक स्तर पर जारी तनाव और आर्थिक अनिश्चितता का असर अब स्थानीय सराफा बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। एक ओर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से महंगाई का दबाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सोना-चांदी के दाम रिकार्ड ऊंचाई से तेजी से नीचे आ गए हैं। लगातार गिरते भावों ने सराफा कारोबार को लगभग ठहराव की स्थिति में पहुंचा दिया है। बाजार में न तो अपेक्षित खरीदी हो रही है और न ही बिकवाली निकल रही है। नकदी का प्रवाह भी प्रभावित होने से अन्य व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

सराफा कारोबारियों के अनुसार अधिकांश ग्राहक अभी खरीदारी का निर्णय टाल रहे हैं। शादी-ब्याह और अन्य आवश्यकताओं के लिए आभूषण खरीदने की योजना बनाने वाले लोग भी कीमतों में और कमी आने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं। लगातार गिरते भावों के कारण बाजार में ग्राहकी लगभग नहीं के बराबर रह गई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कीमतों में गिरावट का सिलसिला कुछ समय और जारी रहा तो खरीदारों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, जैसे ही बाजार में तेजी लौटेगी, ऊंचे दामों पर खरीदारी करने वाले निवेशक अपनी होल्डिंग बेचने की कोशिश करेंगे। इससे कारोबार में फिर हलचल आने की संभावना बनेगी।


सराफा व्यवसायी शुभम मूणत का कहना है कि तेजी के दौर में बाजार में कारोबार जोरदार रहता है, लेकिन मंदी के समय ग्राहक खरीदारी से बचते हैं। वर्तमान में अधिकांश लोग यह मानकर चल रहे हैं कि कीमतें अभी और नीचे आ सकती हैं, इसलिए वे निवेश और खरीदारी दोनों टाल रहे हैं। जानकारों के अनुसार आगामी समय में चांदी के भाव 1.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोने के दाम 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। यही अनुमान ग्राहकों को फिलहाल इंतजार की रणनीति अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

यह भी पढ़ें- सोना-चांदी की फीकी चमक से कई चेहरे खिले तो कई मुरझाए, लगातार गिरावट से सराफा में कामकाज बुरी तरह प्रभावित

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2026 में चांदी ने चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोने ने 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकार्ड स्तर छू लिया था। वर्तमान में चांदी के भाव घटकर करीब 2.22 लाख रुपये और सोना 1.46 लाख रुपये के आसपास आ गया है। हाजर बाजार में चांदी 2.20 से 2.21 लाख रुपये तथा सोना 1.41 से 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिक रहा है।

इस प्रकार जनवरी की तुलना में चांदी में करीब 1.80 लाख रुपये और सोने में लगभग 40 हजार रुपये की गिरावट दर्ज हो चुकी है। बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि यदि वैश्विक परिस्थितियों में जल्द सुधार नहीं हुआ तो मूल्यवान धातुओं में उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है।

एक नजर सोना-चांदी के भाव पर

तारीख चांदी सोना

20 जुलाई 222100 146000

18 जुलाई 221100 145500

17 जुलाई 220100 145100

16 जुलाई 223100 145700

15 जुलाई 224100 145300

14 जुलाई 224600 145600

13 जुलाई 225100 146300

11 जुलाई 225600 147400

10 जुलाई 225100 147300

09 जुलाई 229100 147200

08 जुलाई 227100 146000

07 जुलाई 237100 147600

06 जुलाई 240100 149200

(नोट: आरटीजीएस भाव चांदी प्रति किलो व सोना प्रति 10 ग्राम रुपये में)