• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Ratlam Sarafa : फिर एमसीएक्स से ऊपर बिकने लगे सोना और चांदी, थोड़े-थोड़े अंतराल में बदल रही भाव की चाल से असमंजस का माहौल

वैश्विक स्तर पर चल रही भारी उथल-पुथल से सराफा में सोना-चांदी की कीमतों में भी बदलाव आ रहा है। बीते सप्ताह हाजर में सोना-चांदी एमसीएक्स (मशीन) की तुलना...और पढ़ें

By vivek bafnaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 05:25:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 05:25:50 PM (IST)
Ratlam Sarafa : फिर एमसीएक्स से ऊपर बिकने लगे सोना और चांदी, थोड़े-थोड़े अंतराल में बदल रही भाव की चाल से असमंजस का माहौल
सोना–चांदी के बिस्किट। -फाइल फोटो

HighLights

  1. हाजर में चांदी 226500 और सोना 148500 रुपये तक
  2. बिल में चांदी 227500 और सोना 151000 रुपये तक
  3. हाल ही में आई तूफानी गिरावट ने कीमतों के समीकरण फिर बिगाड़ दिए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : वैश्विक स्तर पर चल रही भारी उथल-पुथल से सराफा में सोना-चांदी की कीमतों में भी बदलाव आ रहा है। बीते सप्ताह हाजर में सोना-चांदी एमसीएक्स (मशीन) की तुलना में करीब पांच से आठ हजार रुपये तक सस्ते मिल रहे थे, लेकिन हाल ही में आई तूफानी गिरावट ने कीमतों के समीकरण फिर बिगाड़ दिए हैं। मशीन पर भले ही कीमतों में तूफानी गिरावट आ गई, लेकिन हाजर में सोना-चांदी अभी भी मजबूत स्थिति में है। इससे सोना-चांदी के भविष्य को लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ है।

जनवरी 2026 की तूफानी तेजी में सोना-चांदी मशीन की तुलना में हाजर में 10000 से 30000 रुपये तक सस्ते मिल रहे थे। अब सितंबर की बड़ी गिरावट में सोना-चांदी की कीमतें मशीन से 1000 से 2000 रुपये तक ऊपर पहुंच चुकी है। कीमतों में भारी गिरावट के साथ बदली चाल को कोई भी ठीक से समझ नहीं पा रहा है। इससे सराफा में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बड़े स्तर पर लेवाली और बिकवाली दोनों नहीं के बराबर है।


जनवरी में चार लाख रुपये किलो के पार पहुंची चांदी अब हाजर में करीब 2.26 लाख और सोना 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ चुका है। मंगलवार को एमसीएक्स पर सोना 145538 से 146997 रुपये के बीच कारोबार करते देखा गया। चांदी 224500 से 226533 रुपये के बीच कारोबार करती देखी गई। हाजर कारोबार में सोना 700 रुपये घटकर 148500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी 500 रुपये गिरकर 226500 रुपये किलो पर आ गई। बिल कारोबार में सोना 151000 और चांदी 227000 रुपये रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पाट गोल्ड 4113.68 से 4157.57 डालर के बीच कारोबार करते देखा गया, वहीं स्पाट सिल्वर 60.3000 से 61.0315 डालर के बीच कारोबार करते देखी गई। जनवरी में चांदी चार लाख रुपये किलो से ऊपर और सोना 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंचा था। वर्तमान में चांदी करीब 1.74 लाख और सोना करीब 34 हजार रुपये तक नीचे आ चुका है।

दीपावली पर चांदी 32 हजार व सोना 10 हजार रुपये तक ऊपर बिके थे

जानकारों के अनुसार सोना-चांदी के भाव में एमसीएक्स (मशीन) और हाजर में अलग-अलग प्रकार का अंतर रहता है। उदाहरण के रूप में माना कि मशीन पर चांदी एक लाख रुपये किलो है तो हाजर में 1.04 लाख रुपये में मिलेगी। इसी प्रकार सोना मशीन पर एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है तो हाजर में 1.03 लाख रुपये में मिलेगा। तेजी में चांदी का अंतर व्यापारियों की भाषा में प्राफिट 30 हजार रुपये प्रतिकिलो तो सोना का 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

बाजार में असमंजस की स्थिति

सराफा व्यवसायी शुभम मूणत का कहना है कि सोना-चांदी के भाव में थोड़े-थोड़े अंतराल में तेजी से बदलाव होने के कारण बाजार में असमंजस की स्थिति है। मशीन के मुकाबले हाजर में भाव ऊपर पहुंचने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। गत वर्ष दीपावली पर भी मशीन की तुलना में सोना-चांदी हाजर में 10000 से 32000 रुपये तक ऊपर बिके थे।

एक नजर सोना-चांदी के भाव पर

तारीख चांदी सोना
29 सितंबर 227100 151000
28 सितंबर 228600 153000
26 सितंबर 240100 155000
25 सितंबर 236100 155400
24 सितंबर 234100 154600
23 सितंबर 239100 156000
22 सितंबर 237100 155700
21 सितंबर 241100 157000
19 सितंबर 243100 158000

(नोट : आरटीजीएस भाव चांदी प्रति किलो व सोना प्रति 10 ग्राम रुपये में)

यह भी पढ़ें- एमपी छत्तीसगढ़ में सोना चांदी हुआ सस्ता? जानिए आज के ताजा रेट