• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

पितृ पक्ष में सोना-चांदी और टूटने के आसार, बाजार पर दबाव बढ़ने की आशंका, निवेशक और कारोबारी चिंतित

जनवरी 2026 की तूफानी रिकार्ड तेजी के बाद सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। जनवरी में चार लाख रुपये किलो के पार पहुंची चांदी अब हाजर में करीब 2....और पढ़ें

By vivek bafnaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 04:55:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 04:55:52 PM (IST)
पितृ पक्ष में सोना-चांदी और टूटने के आसार, बाजार पर दबाव बढ़ने की आशंका, निवेशक और कारोबारी चिंतित
सोना-चांदी के गहने। (एआई इमेज)

HighLights

  1. जनवरी की रिकॉर्ड तेजी से भारी गिरावट
  2. खरीदार-बेचवाल दोनों असमंजस में
  3. बाजार में नकदी का प्रवाह कमजोर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : जनवरी 2026 की तूफानी रिकार्ड तेजी के बाद सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। जनवरी में चार लाख रुपये किलो के पार पहुंची चांदी अब हाजर में करीब 2.31 लाख और सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ चुका है।

शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 150411 से 152000 रुपये के बीच कारोबार कर 150700 रुपये पर बंद हुआ। चांदी 232400 से 237200 रुपये के बीच कारोबार कर 235000 रुपये पर बंद हुई। शनिवार को हाजर कारोबार में सोना शुक्रवार से 100 रुपये बढ़कर 150500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी 500 रुपये गिरकर 231000 रुपये किलो पर आ गई। बिल कारोबार में सोना 155000 और चांदी 240100 रुपये रही।


पितृ पक्ष में मांग घटने की आशंका

बाजार जानकारों के अनुसार पितृ पक्ष में सोना-चांदी नहीं खरीदने की मान्यता के चलते आने वाले दिनों में मांग और कमजोर हो सकती है। इसी आधार पर भाव में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। कुछ जानकार चांदी के दो लाख और सोने के 1.20 लाख रुपये से नीचे आने की संभावना भी बता रहे हैं। जनवरी के ऊंचे भाव पर खरीदी करने वाले कारोबारियों और निवेशकों में इससे चिंता बढ़ी है।

तेजी लौटने की उम्मीद में बेचवाल बिक्री से बच रहे हैं

वैश्विक बाजार की उथल-पुथल और डालर की चाल के बीच कीमती धातुओं में गिरावट का स्पष्ट कारण स्थानीय बाजार में सामने नहीं आ रहा है। भाव और नीचे आने की उम्मीद में खरीदार खरीदारी टाल रहे हैं, जबकि तेजी लौटने की उम्मीद में बेचवाल बिक्री से बच रहे हैं। इससे सराफा कारोबार की गति प्रभावित हुई है और बाजार में नकदी का प्रवाह भी कमजोर पड़ रहा है।

सोना करीब 32 हजार रुपये तक नीचे आ चुका है

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4255 से 4315.73 डॉलर के बीच कारोबार कर 4285.37 डॉलर पर बंद हुआ। स्पाट सिल्वर 63.3650 से 65.0950 डॉलर के बीच कारोबार कर 64.3075 डालर पर बंद हुई। जनवरी में चांदी चार लाख रुपये किलो से ऊपर और सोना 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंचा था। वर्तमान में चांदी करीब 1.70 लाख और सोना करीब 32 हजार रुपये तक नीचे आ चुका है।

सराफा व्यवसायी शुभम मूणत का कहना है कि जनवरी की रिकार्ड तेजी के बाद सोना-चांदी में बड़ी गिरावट आई है। पितृ पक्ष में खरीदी कम रहने की मान्यता से भाव पर और दबाव बन सकता है। खरीदार गिरावट की उम्मीद में रुके हैं, जबकि बेचवाल तेजी लौटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इससे सराफा कारोबार और नकदी प्रवाह प्रभावित हो रहा है।

एक नजर सोना-चांदी के भाव पर

तारीख चांदी सोना
26 सितंबर 240100 150000
25 सितंबर 236100 155400
24 सितंबर 234100 154600
23 सितंबर 239100 156000
22 सितंबर 237100 155700
21 सितंबर 241100 157000
19 सितंबर 243100 158000
18 सितंबर 242100 157600
17 सितंबर 235100 155300

(नोट : आरटीजीएस भाव चांदी प्रति किलो व सोना प्रति 10 ग्राम रुपये में)

यह भी पढ़ें- Gold Silver purity check: बर्फ का टुकड़ा खोल देगा नकली चांदी का राज! ऐसे करें असली नकली की पहचान