• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

सोना 700 रुपये और चांदी 1800 रुपये टूटी, बुलियन मार्केट की निगाह अमेरिका के मध्यावधि चुनाव पर

अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट दबाव में दिख रहा है। दरअसल अमेरिका में नवंबर में होने जा रहे मध्यावधि चुनाव बुलियन की चाल तय कर रहे है। मध्यावधि चुनाव मे...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 08:52:36 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 08:52:36 AM (IST)
सोना 700 रुपये और चांदी 1800 रुपये टूटी, बुलियन मार्केट की निगाह अमेरिका के मध्यावधि चुनाव पर
सोने-चांदी के बिस्किट। -फाइल फोटो

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट दबाव में दिख रहा है
  2. अमेरिका में तीन नवंबर को दोनों सदनों के लिए मतदान होना है
  3. यह चुनाव ट्रंप के शेष कार्यकाल की दिशा तय करेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट दबाव में दिख रहा है। दरअसल अमेरिका में नवंबर में होने जा रहे मध्यावधि चुनाव बुलियन की चाल तय कर रहे है। मध्यावधि चुनाव में विपरीत परिणामों की आहट भांपकर ट्रंप प्रशासन घबराया हुआ है।

अमेरिका में तीन नवंबर को दोनों सदनों के लिए मतदान होना है। यह चुनाव ट्रंप के शेष कार्यकाल की दिशा तय करेगा। अभी दोनों सदनों पर ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण है और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी इसे बदलने की कोशिश में है। विपक्षियों की उम्मीद इसलिए बढ़ी हुई है कि ट्रंप की रेटिंग कमजोर आंकी जा रही है।


यूरोप में महंगाई पर उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है

अमेरिका में बढ़ती ईंधन की लागत, विदेश नीति, ईरान संकट जैसे मुद्दे चुनाव में चर्चा पा रहे है। यूरोप में महंगाई पर उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है। ऐसे में चुनाव में परिणाम सत्ताधारियों के विपरीत आया तो ट्रंप का कांग्रेस पर नियंत्रण कमजोर हो जाएगा। ऐसे में ट्रंप की आर्थिक नीतियों में भी बड़ा मोड़ आएगा और सोने-चांदी में बीते साल की बेतहाशा तेजी उल्टी दिशा में जा सकती है।

रूस - यूक्रेन युद्ध विराम पर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है

रूस यूक्रेन युद्ध विराम पर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन भी प्रस्तावित है, जिसमें अमेरिका रूस और चीन इस युद्ध पर बात करने के लिए जल्द ही शिखर सम्मेलन आयोजित कर सकते है। इसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को अलग रखा गया है और अब जेलेंस्की अलग-थलग पड़ते दिखाई दे रहे है। इस सबके चलते मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोने के भाव में 50 डालर की गिरावट रही।

चांदी में भी 30 सेंट की नरमी रही। इसके चलते भारतीय बाजारों में सोने-चांदी के दामों में अच्छी गिरावट देखी गई। इंदौर सराफा में सोना केडबरी 700 रुपये घटकर 147500 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। इसी तरह चांदी में भी अंतरराष्ट्रीय दबाव और सुस्त कारोबार से 1800 रुपये की गिरावट रही। चांदी चौरसा घटकर 211500 रुपये प्रति किलो रह गई। उधर आरबीआई ने भी गिरते रुपए को लेकर अपना सख्त रुख जारी रखा है और विदेश में पूंजी भेजने वाली कंपनियों पर तीखी नजर जमा ली है। सरकार सतत कैपिटल आउटफ्लो पर निगाह जमाए हुए है।

त्योहार से पहले राहत की उम्मीद

त्योहारी सीजन से पहले अमेरिका से मिल रहे संकेत भारतीय ग्राहकों के लिए राहत देने वाले दिख रहे हैं। अमेरिका में स्थिति ऐसी ही रही तो दीपावली से पहले सोने और चांदी दोनों की कीमतों में ओर नरमी आ सकती है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट के दबाव से भारत में भी दाम गिरेंगे।

बीते साल अक्टूबर में ही दीपावली त्योहार आ गया था। बीते वर्ष धनतेरस पर इंदौर सराफा बाजार में सोने के दाम 131000 रुपये प्रति दस ग्राम थे। जबकि चांदी के भाव बीते वर्ष धनतेरस पर भी 163000 रुपये किलो थे। अब आगे भी कीमती धातुओं के दाम और कम होते हैं तो इस वर्ष दीपावली से पहले की खरीद में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इससे सराफा बाजार में भी अच्छी ग्राहकी को समर्थन मिलेगा।

इंदौर के बंद भाव- सोना केडबरी रवा नकद में 147500, सोना आरटीजीएस में 144200, (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 132200 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार को सोना 148200 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 211500, चांदी आरटीजीएस 204600, चांदी टंच 212200 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2500 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। शनिवार को चांदी चौरसा 213300 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold & Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदने का है प्लान? बाजार जाने से पहले चेक कर लें अपने शहर की ताजा रेट लिस्ट