• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

सोना खरीदने से पहले समझ लें बिल का पूरा कैलकुलेशन! मेकिंग चार्ज से लेकर GST तक, जानें ज्वेलर आपसे किन-किन चीजों का वसूलता है पैसा

सोने के भाव के अलावा बिल में क्यों जुड़ जाते हैं हजारों रुपये, आइये इस आर्टिकल में समझते है मेकिंग चार्ज, वेस्टेज और 3% GST का पूरा कैलकुलेशन।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 04:05:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 04:05:42 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सोना खरीदने से पहले समझ लें बिल का पूरा कैलकुलेशन! मेकिंग चार्ज से लेकर GST तक, जानें ज्वेलर आपसे किन-किन चीजों का वसूलता है पैसा
सोना खरीदने से पहले समझ लें बिल का पूरा कैलकुलेशन! मेकिंग चार्ज से लेकर GST तक, जानें ज्वेलर आपसे किन-किन चीजों का वसूलता है पैसा

HighLights

  1. सोना खरीदने से पहले समझ लें बिल का पूरा कैलकुलेशन
  2. मेकिंग चार्ज, वेस्टेज और 3% GST का पूरा कैलकुलेशन
  3. 18 और 22 कैरेट का कैलकुलेशन कैसे होता है?

बिजनेस डेस्क। वेडिंग सीजन शुरू होते ही बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी तेज हो जाती है। लेकिन जब हम गहने खरीदने जाते हैं, तो अक्सर फाइनल बिल सोने के तय बाजार भाव से काफी ज्यादा आता है। इसकी मुख्य वजह यह है कि ज्वेलरी के बिल में सिर्फ सोने की कीमत नहीं होती, बल्कि मेकिंग चार्ज, वेस्टेज, स्टोन चार्ज, हॉलमार्किंग और GST जैसे कई अन्य शुल्क भी जुड़ते हैं। आइए समझते हैं कि ज्वेलरी का बिल कैसे तैयार होता है और 18 व 22 कैरेट का कैलकुलेशन किस तरह किया जाता है।

18 और 22 कैरेट का कैलकुलेशन कैसे होता है?

यदि ज्वेलर आपको सीधे 22 कैरेट सोने का भाव बता रहा है, तो उसमें अलग से शुद्धता का फैक्टर लगाने की जरूरत नहीं होती। लेकिन जब कैलकुलेशन 24 कैरेट के भाव से किया जाता है, तो 22 कैरेट के लिए 0.916 और 18 कैरेट के लिए 0.75 का फैक्टर इस्तेमाल किया जाता है।


बिल में जुड़ने वाले 5 प्रमुख खर्च

यह भी पढ़ें- दीवाली पर गिफ्ट में मिला है सोना या भारी भरकम कैश? जानिए किस पर लगेगा टैक्स

मेकिंग चार्ज: गहना बनाने और डिजाइन करने में कारीगर की मेहनत का शुल्क मेकिंग चार्ज कहलाता है। इसे प्रति ग्राम या सोने की कीमत के तय प्रतिशत के रूप में लिया जाता है।

वेस्टेज चार्ज: गहना बनाते समय सोने के कटने या घिसने के नाम पर कुछ ज्वेलर्स वेस्टेज चार्ज जोड़ते हैं।

स्टोन और डायमंड चार्ज: यदि गहने में हीरा या रत्न जड़े हैं, तो उनकी कीमत अलग से जुड़ती है। बिल में इनका वजन और मूल्य अलग दर्ज होना चाहिए।

3% GST: कुल ज्वेलरी वैल्यू (सोना + मेकिंग चार्ज) पर सरकार द्वारा निर्धारित 3% GST जोड़ा जाता है।

हॉलमार्किंग चार्ज: शुद्धता की पहचान के लिए लगने वाला हॉलमार्किंग शुल्क बिल में अलग से दिखाया जाता है।

उदाहरण से समझें 10 ग्राम की चेन का बिल

मान लीजिए 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,28,650 प्रति 10 ग्राम है और मेकिंग चार्ज ₹500 प्रति ग्राम है

  • 10 ग्राम सोने की कीमत: ₹1,28,650
  • मेकिंग चार्ज (₹500 × 10): ₹5,000
  • कुल कीमत: ₹1,33,650
  • 3% GST: ₹4,009.50
  • हॉलमार्किंग शुल्क (अनुमानित): ₹75
  • कुल फाइनल बिल: ₹1,37,734.50

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।