Gold Price Today: कल की तेजी के बाद आज सोने के दाम में मामूली गिरावट! MCX से लेकर सराफा बाजार तक बदली कीमतें
सोना चांदी के दाम में इस वक्त काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिस सोने के दाम में कल तेजी देखी गई थी, आज उसमें मामूली गिरावट देखने को मिल रही है।
Publish Date: Fri, 27 Nov 2026 08:47:44 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Nov 2026 08:47:44 AM (IST)
HighLights
- कल की तेजी के बाद आज सोने के दाम में मामूली गिरावट
- MCX से लेकर सराफा बाजार तक बदली कीमतें
- देश के प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
बिजनेस डेस्क। कल सोना चांदी के दाम में तेजी देखी गई थी और आज मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर 24 कैरेट सोने का दाम 0.09 फीसदी यानी 111 रुपये टूटकर 1,22,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले सोना 1,22,272 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में आज 24 कैरेट सोना 1,22,641 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,12,339 रुपये, 18 कैरेट 91,981 रुपये और 14 कैरेट सोना 71,745 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोने का भाव 3,567.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर सभी टैक्स सहित 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
देश के प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
- दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,950 रुपये, 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,550 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 93,750 रुपये है।
- मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,800 रुपये, 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,400 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 93,600 रुपये है।
- कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,800 रुपये, 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,400 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 93,600 रुपये है।
- चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,890 रुपये, 22 कैरेट सोने का भाव 1,15,400 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 94,450 रुपये है।
- पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,850 रुपये, 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,450 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 93,650 रुपये है।
- लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,950 रुपये, 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,550 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 93,750 रुपये है।
यह भी पढ़ें- शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों ने पकड़ी तेज रफ्तार! इंदौर में सोना 3,400 और चांदी 4,200 रुपये महंगी हुई