• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Gold Rate Today: 16 जनवरी को औंधे मुंह गिरीं सोने-चांदी की कीमतें, ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका

एमसीएक्स पर आज चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने में मामूली कमजोरी रही। निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों का असर दिखा। हा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 16 Jan 2026 12:20:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Jan 2026 12:20:46 PM (IST)
Gold Rate Today: 16 जनवरी को औंधे मुंह गिरीं सोने-चांदी की कीमतें, ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका
सोने-चांदी में देखी गई मुनाफावसूली। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एमसीएक्स पर चांदी में 6,000 रुपये तक गिरावट आई।
  2. सोने की कीमत में भी हल्की कमजोरी दर्ज हुई।
  3. चांदी 1.18 प्रतिशत गिरकर 2,88,128 रुपये रही।

बिजनेस डेस्क। चांदी और सोने की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एमसीएक्स पर बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोने में मामूली कमजोरी दिखाई दी। हालिया तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों का असर कीमती धातुओं के बाजार पर साफ नजर आ रहा है। हालांकि, लंबी अवधि में सोना और चांदी अभी भी निवेशकों की पसंद बने हुए हैं।

एमसीएक्स पर 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,91,577 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,87,127 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 2,85,513 रुपये तक फिसल गई। दिन के उच्च स्तर पर यह 2,88,901 रुपये तक पहुंची। सुबह 9.45 बजे यह 3,449 रुपये यानी 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,88,128 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।


सोने में भी दिखी कमजोरी

सोने की कीमत में भी आज हल्की गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 फरवरी डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,43,121 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज 1,42,589 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,42,400 रुपये तक नीचे गया और 1,42,837 रुपये तक चढ़ा। सुबह 10 बजे यह 350 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,771 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

क्यों बनी हुई है तेजी की धारणा?

  • हालांकि आज गिरावट देखने को मिली, लेकिन इस साल अब तक सोने की कीमत में करीब 5 प्रतिशत और चांदी में लगभग 15 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। पिछले एक साल में सोना करीब 80 प्रतिशत और चांदी लगभग 192 प्रतिशत तक चढ़ चुकी है।

  • वैश्विक तनाव, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर अनिश्चितता और केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीदारी ने इन धातुओं को मजबूत समर्थन दिया है। इसी कारण निवेशक अब भी सोना और चांदी को सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।