शादी के सीजन में सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, पिछले हफ्ते 1.21 लाख तक गिरा था भाव
शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में अगर आपके घर में भी शादी होने वाली है तो अभी सोना-चांदी के दाम गिरे हुए हैं और यह खरीदारी का सही मौका हो सकता है।
Publish Date: Mon, 23 Nov 2026 09:13:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Nov 2026 10:10:33 AM (IST)
HighLights
- शादी के सीजन में सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका
- पिछले हफ्ते 1.21 लाख तक गिरा था भाव
- देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव
बिजनेस डेस्क। सोने-चांदी के भाव में आज यानी 23 नवंबर 2026 को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को COMEX पर उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव पिछले सप्ताह 1,21,949 रुपये पर आ गया था।
आज सुबह 7.35 बजे COMEX पर गोल्ड रेट 2.59% के उछाल के बाद 3,606.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जबकि आज चांदी की कीमत 2.69% की तेजी के बाद 42.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह MCX पर सोना 4.32% की गिरावट के साथ 1,21,949 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 0.78% की मामूली तेजी के बाद 1,48,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी। आज bullions.co.in पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,22,530 रुपये और 1 किलो चांदी का रेट 1,49,610 रुपये है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव
- मुंबई: यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,070 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,640 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 93,800 रुपये है।
- दिल्ली: यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,220 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,790 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 93,950 रुपये है।
- चेन्नई: यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,070 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,640 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 93,800 रुपये है।
- सूरत: यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,120 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,690 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 93,850 रुपये है।
- कोलकाता: यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,070 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,640 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 93,800 रुपये है।
- जयपुर: यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,220 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,790 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 93,950 रुपये है।
- आगरा: यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,220 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,790 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 93,950 रुपये है।
- लखनऊ: यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,220 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,790 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 93,950 रुपये है।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: सात दिन में 12 हजार सस्ता हुआ सोना और 20 हजार गिरी चांदी! जानें भोपाल सराफा बाजार का ताजा भाव