Gold Silver Price Today: फेस्टिव सीजन की शुरुआत में उछले सोने-चांदी के दाम, जानिए दिल्ली से रायपुर तक 24K, 22K और 18K के ताजा रेट
दिवाली नजदीक आ चुकी है और ऐसे में आप अगर सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां ताजा रेट चेक कर लीजिए।
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 09:02:11 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 09:02:11 AM (IST)
Gold Silver Price Today: फेस्टिव सीजन की शुरुआत में उछले सोने-चांदी के दाम, जानिए दिल्ली से रायपुर तक 24K, 22K और 18K के ताजा रेटHighLights
- दिवाली से पहले सोने-चांदी में भारी तेजी
- 1.38 लाख के पार पहुंचा 10 ग्राम सोना
- चांदी में भी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा
बिजनेस डेस्क। आज 2 नवंबर 2026 को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। COMEX पर गोल्ड रेट 3,915.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। MCX पर सोने का भाव 1,38,419 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। आइए जानते हैं आज दिल्ली से लेकर लखनऊ, भोपाल और अहमदाबाद तक क्या चल रहे हैं 24K, 22K और 18K के गोल्ड रेट।
आज 2 नवंबर को bullions.co.in पर सोने का भाव 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी का रेट 1,79,460 रुपये पर है।
जानिए आपके शहर में सोना-चांदी का रेट
देश के अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल गैस के दाम, जानिए दिल्ली से भोपाल तक क्या हैं घरेलू सिलेंडर के रेट
- राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 13,902 रुपये, 22 कैरेट का भाव 12,744 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,430 रुपये दर्ज की गई है।
- भोपाल और गुजरात के अहमदाबाद में सोने के दाम समान स्तर पर हैं, जहां 24 कैरेट सोना 13,892 रुपये, 22 कैरेट 12,734 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,420 रुपये में मिल रहा है।
- मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और पुणे में सोने के दाम एक जैसे बने हुए हैं। इन पांचों शहरों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 13,887 रुपये, 22 कैरेट जेवराती सोने की कीमत 12,729 रुपये और 18 कैरेट सोने की दर 10,415 रुपये दर्ज की गई है।
रायपुर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹13,887 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹12,729 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹10,415 प्रति ग्राम है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, अहमदाबाद, लखनऊ और चेन्नई में आज 1 किलो चांदी का भाव 1,99,900 रुपये है।