लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल गैस के दाम, जानिए दिल्ली से भोपाल तक क्या हैं घरेलू सिलेंडर के रेट
फेस्टिव सीजन से पहले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। यह लगातार तीसरा महीना है, जब कमर्शियल सिलेंडर के रेट में इजाफा किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घरेलू सिलेंडर की कीमतें नवंबर के महीने में क्या चल रही हैं।
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 08:34:04 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 08:50:26 AM (IST)
LPG Cylinder Price in November: लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल गैस के दाम, जानिए दिल्ली से भोपाल तक क्या हैं घरेलू सिलेंडर के रेटHighLights
- फेस्टिव सीजन से पहले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी
- घरेलू सिलेंडर की कीमतें नवंबर के महीने में क्या चल रही
- जानिए आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट
बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने कमर्शियल LPG की रिटेल कीमतों में 10 रुपये से 11.5 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह लगातार तीसरा महीना है, जब कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इससे पहले सितंबर में 9.50 रुपये का इजाफा किया गया था और अक्टूबर में 62.50 का बड़ा उछाल आया था।
देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के ताजा रेट जारी हो गए हैं, जहां अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस के दामों में अंतर देखने को मिल रहा है।
जानिए आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट
- राजधानी दिल्ली और नोएडा में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर जहां 939.50 रुपये में मिल रहा है, वहीं दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का भाव 2,820 रुपये और नोएडा में 2,757.50 रुपये दर्ज किया गया है।
- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये और कमर्शियल की 2,774.50 रुपये है।
- भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर 947.50 रुपये और कमर्शियल 2,815 रुपये में बिक रहा है।
- रायपुर में घरेलू एलपीजी का भाव ₹ 1,013.00 और कमर्शियल 3,044 रुपये में बिक रहा है।
- कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल 2,964 रुपये में बिक रहा है।
- पटना में सिलेंडर के दाम सबसे ज्यादा हैं, जहां घरेलू सिलेंडर के लिए 1,031.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर के लिए 3,110.50 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
- बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर की दर 944.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2,774 रुपये पर बना हुआ है।
- गुजरात के राजकोट में घरेलू गैस 947 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,805 रुपये में मिल रहा है।
- वहीं राजस्थान के जोधपुर में घरेलू गैस सिलेंडर 949 रुपये और कमर्शियल 2,862 रुपये में बिक रहा है। जयपुर में घरेलू सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,849 रुपये तय की गई है।
यह भी पढ़ें- LPG Rules: एक ही घर में रहने वाले मकान मालिक और किराएदार रख सकते हैं दो गैस कनेक्शन?