
बिजनेस डेस्क। एक झटके में चांदी की कीमतों में गिरावट आ गई है। MCX पर चांदी का भाव 10,000 रुपये से ज्यादा टूटकर 1,98,816 रुपये प्रति किलो के निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं, कारोबार के अंत में चांदी 9,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ 2 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे बंद हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। चांदी फिलहाल 54 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।
सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। सोना 2,000 रुपये से ज्यादा टूट गया और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,012 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है।
यह भी पढ़ें- MP, छत्तीसगढ़ समेत देशभर में टूटे सोने-चांदी के दाम, जानिए अपने शहर का ताजा भाव
कल गुरुवार को इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, जहां कैडबरी सोना ₹600 घटकर ₹1,46,400 प्रति 10 ग्राम और चांदी चौरसा ₹5,300 टूटकर ₹2,05,200 प्रति किलो पर बंद हुई थी (आरटीजीएस में चांदी ₹6,600 घटकर ₹1,99,300 प्रति किलो रही थी)।
वहीं आज ऑल इंडिया बुलियन (AIB) के अनुसार, 23 अक्टूबर (शुक्रवार) की सुबह इंदौर में 24 कैरेट सोना मामूली रिकवरी के साथ ₹1,46,824 प्रति 10 ग्राम (₹14,682 प्रति ग्राम), 22 कैरेट सोना ₹1,34,491 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,012 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है, यानी कल के बंद भाव की तुलना में इंदौर में सोने में करीब ₹424 प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़त आई है।
दूसरी ओर, रतलाम सराफा बाजार में आज सुबह 24 कैरेट सोना ₹1,46,897 प्रति 10 ग्राम (₹14,690 प्रति ग्राम), 22 कैरेट सोना ₹1,34,558 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,017 प्रति ग्राम बोला जा रहा है।