_m.webp)
बिजनेस डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सोने-चांदी के दामों में नरमी का रुख बना हुआ है। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। ऊर्जा की ऊंची कीमतों के चलते अमेरिका में महंगाई के आंकड़े अनुमान से ज्यादा मजबूत आए हैं, जिससे बुलियन मार्केट में दबाव बढ़ गया है।
कॉमेक्स पर सोना वायदा गिरकर 4089 डॉलर प्रति औंस और चांदी 56.06 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।
ऑल इंडिया बुलियन (AIB) के अनुसार, इंदौर में 24 कैरेट (999) सोने की कीमत ₹1,44,996 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं 22 कैरेट (916) सोना ₹1,32,816 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट (750) सोना ₹1,08,747 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। जबकि चांदी (999) ₹1,99,711 प्रति किलोग्राम चल रहा है।
रतलाम में 24 कैरेट सोना ₹14,502 प्रति ग्राम (₹1,45,021 प्रति 10 ग्राम) और 22 कैरेट सोना ₹13,284 प्रति ग्राम (₹1,32,839 प्रति 10 ग्राम) दर्ज किया गया है। 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,877 प्रति ग्राम रहा। वहीं चांदी ₹1,99,611 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
इंदौर हाजिर बाजार में भारी गिरावट
वैश्विक दबाव के चलते इंदौर के स्थानीय बाजार में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना केडबरी 600 रुपये टूटकर 1,46,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है, जो पहले 1,47,000 रुपये पर था।
चांदी के बाजार में गिरावट और भी तेज रही। चांदी चौरसा 5,300 रुपये की भारी मंदी के साथ 2,05,200 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। वहीं आरटीजीएस में चांदी 6,600 रुपये गिरकर दो लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 1,99,300 रुपये प्रति किलो पर फिसल गई है। चांदी टंच 2,06,000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2,480 रुपये प्रति नग बोला गया।
यह भी पढ़ें- Rule Changing from November: 1 नवंबर से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
घटे दामों के बावजूद फिलहाल बाजार में ग्राहकी थोड़ी सुस्त बनी हुई है, लेकिन सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में धनतेरस पर खरीदारी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
दूसरी ओर, मध्य पूर्व और पूर्वी यूरोप में गहराते भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों से कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिसके चलते आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की पूरी संभावना है।