हफ्ते के आखिरी दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, दिल्ली, मुंबई से लेकर इंदौर तक देखें सभी शहरों के ताजा भाव
हफ्ते के आखिरी दिन आज क्या चल रहा है सोना-चांदी का रेट, यहां जानिए।
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 08:26:02 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 08:26:02 AM (IST)
हफ्ते के आखिरी दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, दिल्ली, मुंबई से लेकर इंदौर तक देखें सभी शहरों के ताजा भावHighLights
- हफ्ते के आखिरी दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी
- जानिए आपके शहर में सोने के रेट
- चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर थी
बिजनेस डेस्क। आज 30 अक्टूबर को सोने की कीमत में गिरावट नजर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,008.76 डॉलर प्रति औंस पर है, जबकि एक दिन पहले सोने के वैश्विक भाव में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी।
चांदी में भी गिरावट है, आज 30 अक्टूबर को चांदी 2,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 500 रुपये चढ़ी थी। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।
जानिए आपके शहर में सोने के रेट
यह भी पढ़ें- Ratlam Sarafa: रतलाम में चांदी आधी कीमत पर! सोना भी हुआ सस्ता, देखें ताजा भाव
- दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,32,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,360 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,31,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- पुणे और बेंगलुरु इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,31,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- भोपाल में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,399 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,199 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹10,800 प्रति ग्राम है।
- इंदौर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,399 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,199 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹10,800 प्रति ग्राम है।
- रायपुर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,394 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,194 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹10,795 प्रति ग्राम है।