Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए अपने शहर के 24k, 22k और 18k के नए रेट्स
सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है।
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 10:22:48 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 10:22:48 AM (IST)
Gold Silver Price TodayHighLights
- सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई
- Comex पर सोना 0.07% तक गिर गया
- जानिए आपके शहर में सोने की कीमत
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Comex पर सोना 0.07% तक गिर गया और कीमत 4,153.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वहीं चांदी के दाम 0.43% तक गिरकर कीमत 61.035 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी है।
घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। बाजार खुलने के साथ सोने के दाम गिरकर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे हैं, जबकि चांदी के भाव गिरकर ₹2.25 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे हैं। कल यानी सोमवार, 5 अक्टूबर को बाजार खुलते ही चांदी चमकी थी और सोने में गिरावट देखी गई थी।
आज 24 कैरेट सोना करीब ₹1,49,260 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,36,822 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। 18 कैरेट गोल्ड ₹1,11,945 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है, जबकि चांदी के भाव लगभग ₹2,25,860 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे हैं।
यह भी पढ़ें- PM Kisan 24th Installment: इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, देखें डिटेल्स
जानिए आपके शहर में सोने की कीमत
- मुंबई: आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,902 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,660 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,177 प्रति ग्राम है।
- कोलकाता: आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,902 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,660 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,177 प्रति ग्राम है।
- पटना: आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,907 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,665 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,182 प्रति ग्राम है।
- बेंगलुरु: आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,902 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,660 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,177 प्रति ग्राम है।
- चेन्नई: आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,902 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,660 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,220 प्रति ग्राम है।