
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश भर के करोड़ों किसानों को इस वक्त एक ही इंतजार है कि उनके खाते में ₹2,000 कब क्रेडिट होंगे। PM Kisan योजना की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं किसान। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आपके अकाउंट में कब पैसे आएंगे।
सितंबर खत्म होकर अब अक्टूबर शुरू हो चुका है और पैसे अभी तक किसानों के खाते में नहीं आए हैं।
23वीं किस्त 20 जून 2026 को दी गई थी और आमतौर पर किस्त हर चार महीने के अंतराल में दी जाती है, इसलिए इस महीने 20 अक्टूबर को पैसे आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।
पीएम किसान योजना के तहत हर किसान को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम ₹2,000 की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खातों में आती है। किस्त हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है।
यह भी पढ़ें- IndiGo Flight Rate Hike: आज से महंगी हुईं इंडिगो की फ्लाइट्स, देखें घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों के नए रेट्स
23वीं किस्त 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से जारी की थी। उस समय 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी।