_m.webp)
बिजनेस डेस्क। अगर आप आज 17 नवंबर 2026 को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले रेट जरूर जान लें। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में हल्की रिकवरी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद घरेलू बाजार में सोना करीब 1.35 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.69 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है।
आज भारत में 24 कैरेट सोने का औसत भाव 1,35,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,68,730 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार को सराफा बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900 रुपये टूटकर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 5,000 रुपये सस्ती होकर 1.79 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है। हालांकि मंगलवार सुबह कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 0.21 प्रतिशत बढ़कर 3,861.1 डॉलर और चांदी 0.35 प्रतिशत चढ़कर 47.025 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
बाजार जानकारों का मानना है कि कीमतों में गिरावट से ग्राहकों को राहत जरूर मिली है, लेकिन उतार-चढ़ाव अभी जारी है। ऐसे में शादी या त्योहार के लिए एकमुश्त खरीदारी करने के बजाय जरूरत और बजट के हिसाब से किस्तों में खरीदारी करना ज्यादा बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें- Indore-Ratlam Sarafa: 1,100 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी 5,400 रुपये टूटी, जानें आज का ताजा भाव