Indore-Ratlam Sarafa: 1,100 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी 5,400 रुपये टूटी, जानें आज का ताजा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई भारी मंदी की वजह से इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है।
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 07:35:37 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 07:35:37 AM (IST)
Indore-Ratlam Sarafa: 1,100 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी 5,400 रुपये टूटी, जानें आज का ताजा भावHighLights
- सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
- शादी के सीजन में ग्राहकों की लॉटरी
- एक ही झटके में 1,100 रुपये सस्ता हुआ सोना
बिजनेस डेस्क। इस कारोबारी सप्ताह की शुरुआत कीमती धातुओं के लिए जोरदार गिरावट के साथ हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई भारी मंदी का सीधा असर अब घरेलू और इंदौर सराफा बाजार पर भी दिखने लगा है। सोमवार को इंदौर सराफा बाजार में सोना 1,100 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,38,900 रुपये पर आ गया, वहीं चांदी की कीमतों में 5,400 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 1,74,600 रुपये प्रति किलो बोली गई।
इंदौर सराफा बाजार के ताजा भाव
ऑल इंडिया बुलियन के अनुसार, आज 17 नवंबर 2026 को इंदौर में सोने और चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं।
- 24 कैरेट (999) सोना: 1,40,354 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट (916) सोना: 1,28,565 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट (750) सोना: 1,05,266 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी (999): 1,76,588 रुपये प्रति किलोग्राम
इंदौर बाजार के बंद भाव
- सोना केडबरी रवा (नकद): 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (शनिवार को 1,40,000 रुपये पर बंद हुआ था)
- सोना आरटीजीएस (RTGS): 1,34,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)
- सोना 22 कैरेट: 1,23,350 रुपये प्रति 10 ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)
- चांदी चौरसा और टंच: 1,74,600 रुपये प्रति किलो (शनिवार को 1,80,000 रुपये पर बंद हुई थी)
- चांदी आरटीजीएस: 1,69,500 रुपये प्रति किलो
- चांदी सिक्का: 2,200 रुपये प्रति नग
क्यों आ रही है सोने-चांदी में इतनी बड़ी गिरावट?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ी हुई ट्रेजरी यील्ड की वजह से कीमती धातुओं पर भारी दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स) में सोना 3,900 डॉलर प्रति औंस से नीचे फिसलकर 3,832 डॉलर तक आ गया है। निवेशकों को उम्मीद है कि दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में 25 से 50 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी कर सकता है। अब सभी की नजरें फेड चेयरमैन केविन वॉर्श के बयान पर टिकी हैं।