_m.webp)
बिजनेस डेस्क। आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। वैश्विक आर्थिक संकेतों और घरेलू मांग के बीच आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,54,700 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है, जबकि 22 कैरेट ₹1,41,800 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिल रही हैं।
सोने के साथ-साथ चांदी में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी हैं। आज भारतीय बाजार में चांदी का भाव ₹249.90 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। अगर आज 1 किलोग्राम चांदी खरीदने जाते है तो आपको लगभग ₹2,49,900 देने होंगे।
अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले आज के ताजा रेट्स पर एक नजर जरूर डाल लें। भारत के अलग-अलग राज्यों और शहरों में लोकल टैक्स और एसोसिएशन के फैसलों के कारण सोने के रेट्स में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिलता हैं।
इंदौर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,462 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,174 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,598 प्रति ग्राम हैं। जबकि चांदी की कीमत ₹249.90 प्रति ग्राम और ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम है।
यह भी पढ़ें- 3 Financial Decisions: पैसे से जुड़े ये 3 फैसले अभी करें, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी
भोपाल में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,462 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,174 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,598 प्रति ग्राम हैं। वहीं चांदी की कीमत ₹249.90 प्रति ग्राम और ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम है।
रायपुर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,457 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,169 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,593 प्रति ग्राम हैं। वहीं चांदी की कीमत ₹249.90 प्रति ग्राम और ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम है।
आपको बता दें कि जब आप किसी ज्वैलर की दुकान से फिजिकल गोल्ड या चांदी खरीदते हैं, तो इस फाइनल रेट के ऊपर 3% GST और ज्वैलर के मेकिंग चार्जेस अलग से जोड़े जाते हैं।