_m.webp)
बिजनेस डेस्क। इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली है। सट्टेबाजी के चलते सोमवार और मंगलवार को आई हल्की स्थिरता के बाद बुधवार को बाजार धड़ाम से नीचे गिर गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई मंदी के चलते इंदौर में जहां सोना कैडबरी 3,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गया, वहीं चांदी चौरसा में 7,800 रुपये प्रति किलोग्राम की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है।
ऑल इंडिया बुलियन के अनुसार, इंदौर में आज सोने-चांदी के भाव इस प्रकार हैं।
24 कैरेट (999) सोना: ₹1,27,158 प्रति 10 ग्राम (कैडबरी रवा नकद में ₹1,25,100 और आरटीजीएस में ₹1,21,250 प्रति 10 ग्राम, जीएसटी अलग से)। मंगलवार को सोना ₹1,28,200 पर बंद हुआ था।
22 कैरेट (916) सोना: ₹1,16,477 प्रति 10 ग्राम (बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के इंदौर में 22 कैरेट का भाव ₹1,11,150 प्रति 10 ग्राम बोला गया)।
18 कैरेट (750) सोना: ₹95,369 प्रति 10 ग्राम।
चांदी (999): ₹1,53,410 प्रति किलोग्राम (इंदौर में चांदी चौरसा और टंच का नकद भाव ₹1,47,000 प्रति किलो और आरटीजीएस भाव ₹1,42,250 प्रति किलो पर आ गया है)। चांदी का सिक्का ₹1,900 प्रति नग बोला गया।
15 महीने के निचले स्तर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार: ग्लोबल बुलियन मार्केट में सोने की कीमतें बीते 15 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और मजबूत डॉलर ने इस गैर-यील्डिंग (Non-Yielding) धातु पर भारी दबाव बनाया है।
फेडरल रिजर्व का डर: बाजार में दिसंबर की बैठक में फेड द्वारा 25 आधार अंकों (bps) की दर वृद्धि की 96.4% संभावना जताई जा रही है, जबकि 50 bps की बड़ी वृद्धि की संभावना 3.6% है। इस डर से कई बड़े वित्तीय संस्थानों (Financial Institutions) ने सोने से अपना हाथ खींच लिया है और अपनी दो साल पुरानी होल्डिंग्स बेचकर बाहर निकल गए हैं।
सभी संपत्तियों का एक साथ घटना: सराफा व्यापारियों का कहना है कि अमूमन जब शेयर बाजार और बांड यील्ड घटते हैं, तो सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं। लेकिन इस बार वैश्विक स्तर पर बने डर के माहौल में ये सभी संपत्तियां एक साथ घट रही हैं, जो कि काफी विचित्र प्रतिक्रिया है।
कामेक्स (Comex) का असर: बुधवार को अमेरिकी बाजार कामेक्स पर सोना वायदा $103 टूटकर $3530 प्रति औंस (नीचे में $3512 तक) और चांदी वायदा 218 सेंट घटकर $40.24 प्रति औंस (नीचे में $40.01 तक) पर आ गया, जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ा है।
महंगाई आंकड़ों का इंतजार: निवेशकों की नजरें अमेरिका के पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) प्राइस इंडेक्स पर टिकी हैं, जो बुधवार देर रात जारी होने वाला है। यह आंकड़ा 8-9 दिसंबर को होने वाली फेड की बैठक से पहले का आखिरी महत्वपूर्ण महंगाई डेटा होगा।
उज्जैन और रतलाम सराफा
उज्जैन सराफा: यहां सोना स्टैंडर्ड ₹1,25,400, सोना रवा ₹1,25,100, चांदी पाट ₹1,48,000, चांदी टंच ₹1,47,000 और चांदी का सिक्का ₹2,200 प्रति नग बोला गया।
रतलाम सराफा (आरटीजीएस भाव): चांदी चौरसा ₹1,48,000, चांदी टंच ₹1,48,100 और सोना स्टैंडर्ड ₹1,25,200 से ₹1,25,150 प्रति 10 ग्राम के बीच देखा गया।
यह भी पढ़ें- Gold Overdraft Facility: लॉकर में सोना रखने का झंझट खत्म! 20 लाख के गोल्ड पर 15 लाख तक क्रेडिट लिमिट