_m.webp)
बिजनेस डेस्क। शादी-ब्याह के सीजन के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार 8वें दिन गिरावट दर्ज की गई है। मजबूत होते रुपये और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति की आशंका के चलते बुलियन मार्केट पर दबाव बना हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये टूट गया है, जबकि चांदी भी 2,500 रुपये सस्ती हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,614.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़: इन शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,830 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, पुणे और बेंगलुरु: यहां 24 कैरेट सोना 1,30,680 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
अहमदाबाद और भोपाल: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,730 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद: यहां 22 कैरेट सोना 1,19,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 24 कैरेट सोने के भाव 1,30,680 रुपये से 1,33,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बने हुए हैं।
सोने के साथ ही चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। 20 नवंबर की सुबह देश में चांदी का भाव 1,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,500 रुपये नीचे आई थी। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था, जिससे यह अब काफी नीचे आ चुकी है। ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सिल्वर की कीमत 42.86 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- Indore & Ratlam Sarafa: इंदौर में सोना 1,400 रुपये टूटा, चांदी भी 2,800 रुपये सस्ती, जानें ताजा भाव