_m.webp)
बिजनेस डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में जारी सुस्ती का असर अब घरेलू सर्राफा बाजार पर भी साफ दिख रहा है। अमेरिका में बढ़ती महंगाई और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के 5 फीसदी तक पहुंचने के कारण निवेशक सोने-चांदी से पैसा निकालकर सुरक्षित बॉन्ड में निवेश कर रहे हैं। इसी ग्लोबल दबाव के चलते इंदौर और रतलाम सर्राफा बाजार में भी मंदी का सिलसिला जारी है।
इंदौर स्थानीय बाजार भाव: स्थानीय बाजार में सोना केडबरी रवा नकद में 1,400 रुपये टूटकर 1,33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया (बुधवार को यह 1,35,000 रुपये पर बंद हुआ था)। वहीं, सोना आरटीजीएस 1,29,600 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,18,800 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) प्रति 10 ग्राम बोला गया। चांदी चौरसा 2,800 रुपये गिरकर 1,65,000 रुपये, चांदी आरटीजीएस 1,59,800 रुपये, चांदी टंच 1,65,000 रुपये प्रति किलो और चांदी का सिक्का 2,150 रुपये प्रति नग बिका।
रतलाम सर्राफा (आरटीजीएस भाव): रतलाम में सोना स्टैंडर्ड 1,35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी चौरसा 1,65,700 रुपये और चांदी टंच 1,65,800 रुपये प्रति किलो बोली गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX): कॉमेक्स पर सोना वायदा 36 डॉलर गिरकर 3,727 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 47 सेंट टूटकर 45.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। (नोट: आभूषण के बिल में मेकिंग चार्ज, वेस्टेज और 3% GST अलग से जुड़ता है।)
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड लुढ़ककर 1,33,400 रुपये पर आया, देखें देश के प्रमुख शहरों के ताजा भाव