एक हफ्ते में ₹14,801 टूटा सोना और ₹27,643 सस्ती हुई चांदी! जानें दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरु में क्या है ताजा भाव
सोना चांदी के दाम में इस पूरे हफ्ते गिरावट ही देखने को मिली है। ऐसे में आइये जानते हैं आज सप्ताह के आखिरी दिन क्या रेट चल रहा है।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 09:29:49 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 09:29:49 AM (IST)
एक हफ्ते में ₹14,801 टूटा सोना और ₹27,643 सस्ती हुई चांदी! जानें दिल्ली-मुंबई, बेंगलुरु में क्या है ताजा भावHighLights
- सोना चांदी के दाम में इस पूरे हफ्ते गिरावट
- हफ्ते में ₹14,801 टूटा सोना और ₹27,643 सस्ती हुई चांदी
- सोने चांदी में एक सप्ताह में कितना उतार-चढ़ाव
बिजनेस डेस्क। आज 22 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।
सोने चांदी में एक सप्ताह में कितना उतार-चढ़ाव
घरेलू कमोडिटी बाजार (MCX) पर बीते एक सप्ताह के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
एक सप्ताह में एमसीएक्स पर सोने के भाव 14,801 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गए हैं। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को सोना 1,21,949 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ, जबकि इससे पिछले शुक्रवार यानी 13 नवंबर 2026 को इसका क्लोजिंग भाव 1,36,750 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ-साथ चांदी में भी साप्ताहिक आधार पर बड़ी गिरावट आई है। इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन चांदी 1,48,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जबकि पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन इसका भाव 1,76,543 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था। यानी एक हफ्ते में चांदी 27,643 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।
प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव
- दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,230 रुपये, 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,800 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 93,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: इन तीनों महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,080 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,650 रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 93,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
- इंदौर: यहां 24 कैरेट सोना 1,25,130 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,14,700 रुपये और 18 कैरेट सोना 93,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- बेंगलुरु: शहर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,080 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 93,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- रतलाम और उज्जैन में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! सोना 1,400 रुपये टूटा, चांदी 4,500 रुपये फिसली