Gold Silver Rate: गुरुनानक जयंती पर फिर चमका सोना! दिल्ली-जयपुर से लेकर मुंबई-कोलकाता तक महंगा हुआ गोल्ड
गुरुनानक जयंती के मौके पर आज 24 नवंबर 2026 को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी लौटी है।
Publish Date: Tue, 24 Nov 2026 08:54:12 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Nov 2026 08:54:12 AM (IST)
Gold Silver Rate: गुरुनानक जयंती पर फिर चमका सोना! दिल्ली-जयपुर से लेकर मुंबई-कोलकाता तक महंगा हुआ गोल्डHighLights
- गुरुनानक जयंती पर फिर चमका सोना
- क्यों लौटी सोने की चमक?
- प्रमुख शहरों में आज सोने का ताजा भाव
बिजनेस डेस्क। देश में सोने की कीमतों में लगातार चल रही गिरावट का सिलसिला अब थम गया है। आज 24 नवंबर 2026 को गुरुनानक जयंती के मौके पर सोने के दामों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,26,570 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
क्यों लौटी सोने की चमक?
एक दिन पहले ही दिल्ली के सराफा बाजार में 10 कारोबारी सत्रों की लगातार गिरावट के बाद सोने में सुधार आया था और 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,500 रुपये मजबूत हुआ था। शादियों के सीजन में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के कारण सोने को यह सहारा मिला है। गौरतलब है कि इस साल जनवरी के आखिर में दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मंगलवार को हाजिर सोना तेजी के साथ 3,645.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का ताजा भाव
- आज 24 नवंबर 2026 को राजधानी दिल्ली और जयपुर में 22 कैरेट सोना 1,16,160 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- वहीं, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी 22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,160 रुपये और 24 कैरेट की कीमत 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
- मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 1,16,010 रुपये तथा 24 कैरेट सोना 1,26,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
- इसके अलावा, अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,060 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,26,620 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
चांदी की कीमत में नरमी बरकरार
दूसरी कीमती मेटल चांदी में गिरावट का दौर जारी है। 24 नवंबर की सुबह चांदी का भाव 1,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया गया है, हालांकि एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 2,000 रुपये चढ़ी थी। बता दें कि इस साल 29 जनवरी को चांदी ने 4.04 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 43.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
यह भी पढ़ें- Indore Sarafa: सोना-चांदी खरीदने वालों की बढ़ी टेंशन! एक ही दिन में ₹2,100 उछला सोना, चांदी में भी ₹3,500 की जबरदस्त तेजी