Indore Sarafa: सोना-चांदी खरीदने वालों की बढ़ी टेंशन! एक ही दिन में ₹2,100 उछला सोना, चांदी में भी ₹3,500 की जबरदस्त तेजी
अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में मचा हलचल, इंदौर में सोना-चांदी के दामों में जोरदार सुधार देखने को मिल रहा है।
Publish Date: Tue, 24 Nov 2026 08:24:37 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Nov 2026 08:24:37 AM (IST)
Indore Sarafa: सोना-चांदी खरीदने वालों की बढ़ी टेंशन! एक ही दिन में ₹2,100 उछला सोना, चांदी में भी ₹3,500 की जबरदस्त तेजीHighLights
- सोना-चांदी खरीदने वालों की बढ़ी टेंशन
- एक ही दिन में ₹2,100 उछला सोना
- चांदी में भी ₹3,500 की जबरदस्त तेजी
बिजनेस डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आए उछाल के बाद इंदौर के सराफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। 24 नवंबर 2026 को इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ा सुधार देखने को मिला है। ऑल इंडिया बुलियन के मुताबिक, आज इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,358 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1,58,145 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
क्यों अचानक उछले सोने-चांदी के दाम?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बैंकों को भारत का उदाहरण देते हुए कहा है कि ब्याज दरें कम रखकर ही विकास दर को आगे बढ़ाया जा सकता है। उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की सक्रियता बढ़ गई और निवेशकों की लेवाली से कॉमेक्स पर सोना-चांदी सुधर गए। कॉमेक्स पर सोना वायदा 82 डॉलर बढ़कर 3,619 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 166 सेंट बढ़कर 42.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। ज्वेलर्स का मानना है कि बाजार में यह तेजी सटोरियों की वजह से आई है।
इंदौर में आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव
- 24 कैरेट सोना (999): 1,30,358 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना (916): 1,19,408 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना (750): 97,769 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी (999): 1,58,145 रुपये प्रति किलोग्राम
इंदौर सराफा बाजार के बंद भाव
- सोना केडबरी रवा (नकद): 2,100 रुपये बढ़कर 1,28,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा (शनिवार को यह 1,26,100 रुपये पर बंद हुआ था)।
- सोना आरटीजीएस: 1,24,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)।
- सोना 22 कैरेट: 1,14,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)।
- चांदी चौरसा: 3,500 रुपये बढ़कर 1,56,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंची (शनिवार को यह 1,52,500 रुपये थी)।
- चांदी आरटीजीएस और टंच: आरटीजीएस 1,51,250 रुपये और टंच 1,56,000 रुपये प्रति किलो बोली गई।
- चांदी सिक्का: 2,130 रुपये प्रति नग के भाव बोले गए।
यह भी पढ़ें- सोना खरीदने से पहले समझ लें बिल का पूरा कैलकुलेशन! मेकिंग चार्ज से लेकर GST तक, जानें ज्वेलर आपसे किन-किन चीजों का वसूलता है पैसा