Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन में राहत.. दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में अगर आप इस दिवाली सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां पहले अपने शहर का रेट चेक कर लीजिए।
Publish Date: Mon, 26 Oct 2026 08:38:20 AM (IST)Updated Date: Mon, 26 Oct 2026 08:38:20 AM (IST)
HighLights
- फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है
- इस दिवाली सोना-चांदी खरीदने का प्लान है
- यहां पहले अपने शहर का रेट चेक करें
बिजनेस डेस्क। शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद बाजार खुलने से पहले आज 26 अक्टूबर को MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.81% यानी 1,159 रुपये टूटकर 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,43,309 रुपये पर बंद हुआ था।
बुलियंस के अनुसार, सोने का भाव 1,42,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4,000.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,42,720 रुपये, 22 कैरेट 1,30,840 रुपये और 18 कैरेट 1,07,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। MCX पर चांदी का वायदा भाव 1.75% यानी 3,499 रुपये गिरकर 1,96,100 रुपये प्रति किलो रह गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,99,599 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार, चांदी का भाव 1,96,600 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 54.05 डॉलर प्रति औंस रहा। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,20,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।
देश के बड़े शहरों में सोना की कीमत
- देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,42,720 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,840 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,07,080 प्रति 10 ग्राम है।
- वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता में सोने-चांदी के भाव एक समान बने हुए हैं। दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1,42,570 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,30,690 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹1,06,930 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी का रेट ₹2,20,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।
चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,42,570 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,690 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 18 कैरेट सोना ₹1,06,940 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- सोना के टॉयलेट से लेकर कपड़ों और गाड़ियों तक, हद से ज्यादा अनोखे हैं ये शौक! देखें दुनिया की सबसे अजीबोगरीब सोने की चीजें
भोपाल से इंदौर तक में सोने की कीमत
- भोपाल में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,262 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,074 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹10,698 प्रति ग्राम है।
- इंदौर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,262 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,074 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹10,698 प्रति ग्राम है।
- रायपुर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,257 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,069 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹10,693 प्रति ग्राम है।