• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GST Council की मीटिंग के बाद कार व बाइक हो सकती है सस्ती, जल्द होगा एलान

दिल्ली में आज 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक होगी। ऑटोमोबाइल उद्योग छोटे वाहनों और दोपहिया पर जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% करने की उम्मीद कर रहा है। अगर फैसल...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 03 Sep 2025 12:03:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Sep 2025 12:49:28 PM (IST)
GST Council की मीटिंग के बाद कार व बाइक हो सकती है सस्ती, जल्द होगा एलान
आज 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक होने जा रही है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जीएसटी काउंसिल बैठक आज दिल्ली में होगी आयोजित।
  2. छोटे वाहनों पर 28% से घटाकर 18% मांग।
  3. दोपहिया पर टैक्स कम करने की उम्मीद जताई गई।

बिजनेस डेस्क। GST Council Meet: देश की राजधानी दिल्ली में आज 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक होने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से यह बैठक शुरू होगी।

इस बैठक पर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि लंबे समय से छोटे वाहनों और दोपहिया वाहनों पर लगने वाले टैक्स में कमी की मांग की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑटो सेक्टर के लिए जीएसटी सुधारों का संकेत दिया था, जिसके बाद अब उद्योग जगत को राहत की उम्मीद और बढ़ गई है।

छोटे वाहनों पर 28% से घटकर 18% टैक्स की मांग

वर्तमान में छोटे वाहन (सब-4 मीटर) जैसे मारुति सुजुकी स्विफ्ट, हुंडई एक्सटर, टाटा टियागो और ऑल्टो K10 पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है। इंडस्ट्री की मांग है कि इसे 10 प्रतिशत घटाकर 18 प्रतिशत किया जाए। इसी तरह, कम्यूटर, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर भी टैक्स कम करने की उम्मीद जताई जा रही है। यह कदम ग्राहकों के लिए छोटे वाहनों और दोपहिया को अधिक किफायती बना सकता है।


किन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

अगर, जीएसटी दरों में कटौती होती है, तो इसका सबसे अधिक लाभ छोटे वाहन निर्माताओं को मिलेगा। इसमें मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां प्रमुख हैं। दोपहिया खंड में हीरो मोटोकॉर्प और होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) जैसी कंपनियों को सीधा फायदा मिलेगा। इस कदम से ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री बढ़ेगी। ग्राहकों की जेब पर भी बोझ कम होगा।