
बिजनेस डेस्क। अभी तक भारत में माल ढुलाई के लिए भारतीय रेलवे की ट्रेन, ट्रकों, जहाजों या फिर हवाई जहाज का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब इसमें एक और आधुनिक साधन जुड़ गया है। दरअसल, गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क (GSTN) ने ई-वे बिल सिस्टम में परिवहन के एक नए माध्यम के रूप में 'मेट्रो रेल' को शामिल कर लिया है।इसका मतलब है कि अब भारतीय शहरों में सामान लाने-ले जाने के लिए आधिकारिक तौर पर मेट्रो ट्रेनों का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
GSTN ने 20 नवंबर को जारी एक एडवाइजरी में बताया कि वेब यूजर्स के लिए ई-वे बिल बनाने और ट्रांसपोर्ट डिटेल्स अपडेट करने के लिए यह नया विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है। मेट्रो रेल से सामान भेजने वाले व्यापारियों और यूजर्स को अब ई-वे बिल पोर्टल पर परिवहन के तरीके के रूप में 'मेट्रो रेल' चुनना होगा और जरूरी ट्रांसपोर्ट डॉक्यूमेंट नंबर दर्ज करना होगा। फिलहाल, API उपयोगकर्ताओं के लिए इसे "सैंडबॉक्स एनवायरनमेंट" में उपलब्ध कराया गया है, ताकि वे अपने सिस्टम में जरूरी टेस्टिंग कर सकें। इसे लाइव API एनवायरनमेंट में कब लागू किया जाएगा, इसकी तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी। यह सुविधा 26 अक्टूबर के सरकारी नोटिफिकेशन के बाद लाई गई है।
देश के 26 शहरों में 1,170 किलोमीटर तक फैली मेट्रो सेवाओं को ई-वे बिल सिस्टम से जोड़ने के बाद अब व्यापारियों को माल ढुलाई के लिए बेहतर विकल्प मिलेंगे। इस बदलाव के साथ ही ई-वे बिल सिस्टम में अब ट्रांसपोर्ट के कुल पांच तरीके हो गए हैं:
GST नियमों के तहत, 50,000 रुपये या उससे अधिक मूल्य के माल को एक राज्य से दूसरे राज्य में या राज्य के भीतर ले जाने के लिए ई-वे बिल अनिवार्य है। शहरी इलाकों में ट्रैफिक जाम से बचने और तेज डिलीवरी सुनिश्चित करने में यह कदम बेहद कारगर साबित होगा, जिसके लिए मेट्रो ऑपरेटरों और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki ने बढ़ा दिए अपनी गाड़ियों के दाम, शोरूम जाने से पहले चेक करें नई प्राइस लिस्ट