हरमनप्रीत कौर ने दिया कप्तानी से इस्तीफा, जानिए वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कहां-कहां से करती हैं करोड़ों की कमाई?
भारत की धुरंधर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस मौके पर आपको उनके बारे में कुछ मजेदार बातें बताते है और साथ ही बताएंगे कि...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 02:28:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 02:28:16 PM (IST)
हरमनप्रीत कौरHighLights
- भारत की धुरंधर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया
- हरमनप्रीत कौर के कप्तान रहते हुए ही भारत ने पहला महिला वर्ल्ड कप जीता
- कितनी है हरमनप्रीत कौर की नेटवर्थ?
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने अभी तुरंत इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
हरमनप्रीत कौर ने कहा "आज मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगे"।
हरमनप्रीत कौर के कप्तान रहते हुए ही भारत ने पहला महिला वर्ल्ड कप जीता और उनकी कप्तानी में ही टीम ने 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया।
हरमनप्रीत कौर के नाम कई अवॉर्ड
हरमनप्रीत कौर को क्रिकेट के अलावा भी कई अवॉर्ड मिले हैं।
- 2017 में हरमनप्रीत कौर को क्रिकेट के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
- 2026 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
कितनी है हरमनप्रीत कौर की नेटवर्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 तक हरमनप्रीत कौर की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का मुख्य सोर्स महिला प्रीमियर लीग, बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और ब्रैंड एंडोर्समेंट्स से होती है।
महिला प्रीमियर लीग से कमाई
- महिला प्रीमियर लीग (WPL) में हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस की कप्तान थीं और प्रति सीज़न उनकी 1.80 करोड़ रुपये की सैलरी है।
- इसके अलावा उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी थंडर जैसी टीमों के लिए द हंड्रेड और महिला बिग बैश लीग (WBBL) जैसी विदेशी लीगों में भी भाग लिया है, जहां उनकी हर सीज़न लगभग 30,000 अमेरिकी डॉलर (25 लाख रुपये) की कमाई होती है।
उन्होंने सुपरनोवाज के लिए भी खेला है, जहां उन्हें एक मैच खेलने के 1 लाख रुपये मिलते थे। BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से कमाई हैं?
हरमनप्रीत बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची में ग्रेड ए श्रेणी में आती हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना 50 लाख रुपये मिलते हैं।
बीसीसीआई के अनुसार, उन्हें एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, एक वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये और एक टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- Amazon-Flipkart सेल में स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट, बजट और प्रीमियम सेग्मेंट के इन मॉडल्स के गिरे दाम
इसके अलावा, वह पंजाब पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर हैं और इस पद से अच्छी कमाई करती हैं।