क्या RBI ने बैन कर दिया है Rs 2000 Note… संसदीय समिति ने पूछा सवाल, तो गवर्नर दिया यह जवाब
RBI on Rs 2000 note: नोटबंदी के बाद मोदी सरकार ने 2000 रुपए का नोट जारी किया था। हालांकि पिछले कुछ सालों से यह नोट बाजार में नजर नहीं आ रहा है। इससे लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे। बहरहाल, आरबीआई गवर्नर के बयान से स्थिति स्पष्ट हो गई है।
Publish Date: Fri, 11 Jul 2025 12:01:25 PM (IST)
Updated Date: Fri, 11 Jul 2025 12:01:25 PM (IST)
2000 रुपए के नोट (फाइल फोटो)HighLights
- 2000 रुपए के अधिकांश नोट वापस लिए गए
- जो चलन में हैं, उनसे लेन-देन अब भी मान्य है
- नकली नोटों पर भी लगाम कसेगा रिजर्व बैंक
एजेंसी, नई दिल्ली, RBI on Rs 2000 note। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि ₹2000 के नोट अब चलन में नहीं हैं, लेकिन वे लीगल टेंडर यानी वैध मुद्रा बने हुए हैं। मतलब, 2000 रुपए के नोट से लेन-देन किया जा सकता है।
उन्होंने यह बात वित्त पर संसद की स्थायी समिति को भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि के बारे में जानकारी देते हुए कही। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि बैठक के दौरान कई सांसदों ने ₹2,000 के नोटों की स्थिति पर सवाल उठाए थे। आरबीआई ने साफ किया है कि 2000 का नोट अभी भी लीगल टेंडर है। इस पर बैन नहीं लगाया गया है।
बैठक में उठा नकली नोट का मुद्दा
संसदीय समिति की इस बैठक के दौरान एक सांसद ने नकली मुद्रा के प्रचलन पर भी चिंता जताई और बताया कि एजेंसियों ने ₹500 के 1.12 लाख नकली नोट जब्त किए हैं। हालांकि सदस्य ने यह भी कहा कि बाजार में 500 रुपए के छह करोड़ से ज्यादा नोट प्रचलन में है। इस तरह नकली नोटों का अनुपात अपेक्षाकृत कम है।
आरबीआई गवर्नर ने इस मुद्दे को स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि केंद्रीय बैंक और सरकार, दोनों ही नकली मुद्रा से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं।
![naidunia_image]()
₹6,099 करोड़ के ₹2,000 नोट अभी भी बाजार में
- समाचार एजेंसी पीटीआई ने हाल ही में 2000 रुपए के नोट पर एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके अनुसार, आरबीआई ने एक साल पहले 2000 रुपए के नोट वापस लेने की मुहिम चलाई थी। इसके बावजूद 1 जुलाई 2025 तक ₹6,099 करोड़ मूल्य के ₹2,000 के नोट प्रचलन में हैं।
बता दें, आरबीआई ने 19 मई 2023 को ₹2,000 के नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी, और तब से वह नियमित रूप से जनता को वापस आए नोटों की मात्रा के बारे में जानकारी देता रहा है।
₹2,000 का यह नोट नवंबर 2016 में चलन में आया था। तब सरकार ने नोटबंदी करते हुए ₹500 और ₹1,000 के नोट बंद कर दिए थे। साथ ही 100, 200, 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। ![naidunia_image]()
यहां भी क्लिक करें - Fake Note: जाली नोट छापने वाले का पर्दाफाश, किराए के कमरे में बना रखा था छापाखाना
यहां भी क्लिक करें - MP में नकली नोट का कारखाना पकड़ा, 15.21 लाख रुपये की करंसी, कच्चा माल, प्रिंटर व अन्य सामग्री बरामद