• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fake Note: जाली नोट छापने वाले का पर्दाफाश, किराए के कमरे में बना रखा था छापाखाना

जबलपुर में पुलिस ने जाली नोट छापने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में ही 500 रुपये का जाली नोट प्रिंट कर रहा था और उसे कम पैसों में बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 3 लाख रुपये के 500 से नोट बरामद किए हैं। साथ ही उसके पास से प्रिंटींग में उपयोग किए जाने वाला सामान भी बरामद किया गया है।

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 18 Jun 2025 01:57:06 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Jun 2025 01:57:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Fake Note: जाली नोट छापने वाले का पर्दाफाश, किराए के कमरे में बना रखा था छापाखाना
जाली नोट छापने वाला आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. 500 रुपये का जाली नोट छापने वाला आरोपी गिरफ्तार
  2. किराए के मकान में कर रहा था जालशाजी का काम
  3. पुलिस ने लगभग 3 लाख के जाली नोट बरामद किए

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के पास लगभग तीन लाख के रुपये पांच सौ रुपये के जाली नोट को अधारताल में छापा गया था। जहां, यशवंत नगर में किराए के मकान पर जाली नोट का छापाखाना चल रहा था। इसका पता मंगलवार को हनुमानताल पुलिस की जांच में चला।

बता दें कि पुलिस ने सोमवार को घमापुर शुक्ला होटल के पास रहने वाले रवि दाहिया को पांच सौ रुपये के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित ने पूछताछ में पहले नरसिंहपुर से जाली नोट लाना बताया। रिमांड में लेकर उससे पूछताछ की गई तो उसने जाली नोट बनाने के छापाखाना का पता उगल दिया। आरोपित की निशानदेही पर मंगलवार को इस छापाखाने की जांच गई। मौके से जाली नोट छापने के आरोपित रितुराज विश्वकर्मा (35) को गिरफ्तार किया गया है।


गोटेगांव का रहने वाला है आरोपी

जाली नोट छापने का आरोपित रितुराज विश्वकर्मा मूलत: नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव के पास ग्राम इमलिया का निवासी है। जाली नोट खपाते हुए पकड़े गए रवि ने पूछताछ में उससे कम मूल्य पर पांच सौ रुपये के जाली नोट लेना स्वीकार किया है। रवि के पास पुलिस को एक बैग में पांच सौ रुपये के नोट के कुल छह बंडल मिले थे। जिसमें कुल 588 नोट थे। इनमें कुछ नोट एक ही सिरीज एवं नंबर के थे। जब्त किए गए नोटों के बीच महात्मा गांधी के चित्र का वाटर मार्क का चिह्न नही था। आरोपित जाली नोट को कम मूल्य पर दूसरों को देकर उन्हें बाजार में खपाने के इरादे से घूम रहा था।

प्रिंटर मिला, जाली नोट भी जब्त

आरोपित रितुराज शातिर है। उसने यशवंतर नगर में किराए पर कमरा लिया था। पुलिस की नजर से बचकर किराए के कमरे में जाली नोट प्रिंट करता था। हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज की टीम को मौके पर प्रिंटर, लैपटाप, कुछ रंग, कागज सहित जाली नोट छापने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री मिली है। कमरे में छापकर रखे गए पांच सौ रुपये के कुछ जाली नोट भी मिले है। इन जाली नोट और उसे तैयार करने की सामग्री को पुलिस ने जब्त किया है।

यह भी पढ़ें: Sanjay Verma: कौन है संजय वर्मा?... जिससे सोनम रघुवंशी ने तीन हफ्ते में 234 बार बात की

इसके साथ ही किराए के कमरे को सील कर दिया गया है। आरोपित यह सब कुछ इतना गुपचुप तरीके से कर रहा था कि आसपास के लोगों को भी कभी उसकी गतिविधि पर संदेह नहीं हुआ।

महीनों से चल रहा था खेल

पुलिस को आरंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित रितुराज लगभग छह-सात माह से जाली नोट छाप रहा था। वह ऐसे लोगों को खोजता था तो कि जरूरतमंद हों और उसके छापे हुए जाली नोट को आसानी से बाजार में खपा सकें। इसके लिए वह कम पढ़ें-लिखे लोगों को शामिल करता था। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनके गिरोह से और कौन जुड़ा हुआ था। इससे पहले उसने जाली नोट और कहां खपाएं हैं, उसके संबंध में भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ईयरबड्स की लत से बढ़ रहा बहरेपन का खतरा, घर-ऑफिस-ट्रेवल... हर जगह है यह खतरनाक आदत, डॉक्टर से जानें

इंटरनेट से जुटाई जानकारी

आरोपी ऋतुराज अधारताल में किराए के मकान में पत्नी और एक पुत्र के साथ रह रहा था। आरोपित बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और बैंकिंग प्रबंधन से संबंधित पढ़ाई किया है। ज्यादा पैसा कमाने के लिए उसने जाली नोट बनाकर उसे खपाने का सोचा। ह पत्नी और बेटे के रात में सो जाने के बाद अलग कमरे में जाली नोट बनाने का काम करता था। जाली नोट बनाने से पहले उसने इंटरनेट पर डिजाइन, रंग सहित नोट के संबंध में कई जानकारियां सर्च किया। उसके बाद नोट छापना शुरू किया। आरोपित रवि दहिया से उसकी पहचान चाय के ठेले पर हुई थी। जहां उसने उसे 25000 के बदले लाखों रुपये के 500 के जाली नोट दे दिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।