Pet Insurance: इंदौर में 500 से अधिक पेट्स का हुआ बीमा, जानें प्रीमियम, नियम और क्लेम की पूरी जानकारी
कई लोग अपने घर में पेट्स रखते हैं और उनकी केयर बिल्कुल अपने परिवार की तरह करते हैं। यहां तक कि इंदौर में तो अब पेट्स का इंश्योरेंस भी किया जा रहा है।
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 04:12:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 04:12:29 PM (IST)
Pet InsuranceHighLights
- इंदौर में अब पेट्स का इंश्योरेंस भी किया जा रहा
- डॉग्स और कैट्स के लिए अलग से पेट इंश्योरेंस प्लान उपलब्ध हैं
- Pet Insurance में क्या क्या कवर होगा
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इंदौर में पेट्स के बढ़ते इलाज के खर्च से बचने के लिए लोग पेट इंश्योरेंस का सहारा ले रहे हैं। डॉग्स और कैट्स के लिए अलग से पेट इंश्योरेंस प्लान उपलब्ध हैं, जबकि कुछ कंपनियां अपने फैमिली इंश्योरेंस में भी पेट्स को शामिल कर रही हैं।
Pet Insurance में क्या क्या कवर होगा
प्लान में बीमारी, दुर्घटना, फ्रैक्चर, सर्जरी, अस्पताल में भर्ती, जांच और दवाइयों का खर्च कवर होता है। इसके अलावा कुछ पॉलिसियों में मृत्यु, चोरी और अंतिम संस्कार जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
वेटरनरी डॉक्टर्स के अनुसार, इंदौर शहर में अब तक करीब 500 डॉग्स का इंश्योरेंस हो चुका है। पेट की पहचान के लिए पॉलिसी लेते समय फोटो, वैक्सीनेशन कार्ड और वेटरनरी रिकॉर्ड्स लिए जाते हैं। कई मामलों में माइक्रोचिप भी लगाई जाती है, जिसका नंबर मेडिकल और इंश्योरेंस रिकॉर्ड्स में दर्ज रहता है। क्लेम के दौरान इसी प्रक्रिया से पेट की पहचान होती है।
उम्र और ब्रीड के हिसाब से तय होता है प्रीमियम
पेट इंश्योरेंस का प्रीमियम पेट की उम्र, ब्रीड, स्वास्थ्य और कवर राशि पर निर्भर करता है।
- इंडी या मिक्स्ड ब्रीड: युवा इंडी या मिक्स्ड ब्रीड के लिए प्रीमियम ₹500 से ₹1,200 सालाना से शुरू हो सकता है।
- पेडिग्री डॉग: युवा पेडिग्री डॉग के लिए बेसिक प्लान करीब ₹1,200 से ₹3,000 तक हो सकता है।
- बड़े पेडिग्री डॉग: बड़े पेडिग्री डॉग्स में ज्यादा कवर लेने पर प्रीमियम ₹2,500 से ₹6,000 तक पहुंच सकता है। वहीं बड़े कवर प्लान ₹10,000 से ₹15,000 या उससे अधिक के भी हो सकते हैं।
इन बीमारियों में लगातार बढ़ रहा है इलाज का खर्च
- किडनी: दवाइयों पर ₹20,000 से ₹25,000 प्रति माह तक का खर्च आता है।
- हृदय रोग: इलाज और दवाइयों पर ₹25,000 से ₹30,000 प्रति माह तक का खर्च होता है।
- कैंसर: दवाइयां ₹10,000 से ₹20,000 प्रति माह तक आती हैं, और इलाज 6 से 8 महीने या उससे अधिक चलता है।
- सर्जरी: सामान्य सर्जरी का खर्च ₹10,000 से ₹15,000 तक होता है, जबकि जटिल सर्जरी ₹80,000 से ₹1 लाख तक पहुंच जाती है।
- मोतियाबिंद: दोनों आंखों की सर्जरी का खर्च करीब ₹75,000 तक आता है।
- Joint Replacement: इसका खर्च करीब ₹2 लाख तक होता है।
ज्यादातर पॉलिसियों में पेट पेरेंट्स को इलाज का खर्च पहले खुद उठाना होता है। इसके बाद वेटरनरी बिल, प्रिस्क्रिप्शन, जांच रिपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेजों के आधार पर क्लेम किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Harmanpreet के कप्तानी छोड़ने के बाद किसे मिलेगी कमान? रेस में सबसे आगे हैं स्मृति मंधाना
पॉलिसी लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
- आमतौर पर 2 महीने से लेकर 8-10 साल तक के पेट्स का बीमा कराया जा सकता है।
- पहले से मौजूद बीमारियों पर 30 से 90 दिन या पॉलिसी के नियमों के अनुसार वेटिंग पीरियड लागू हो सकता है।