
बिजनेस डेस्क। अगर आप अगले 10 सालों में 1 करोड़ रुपये का पोर्टफोलियो बनाकर अपने सारे सपनों को पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए सही रणनीति, अनुशासन और म्यूचुअल फंड से लेकर शेयर बाजार में सही जगह निवेश करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि हर महीने कितना पैसा लगाकर आप इस लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि 1 करोड़ रुपये तक पहुंचने के लिए हर महीने कितना और कहां निवेश करना होगा। आपको अपना निवेश म्यूचुअल फंड्स, शेयर बाजार और गोल्ड जैसे उच्च रिटर्न वाले विकल्पों में करना होगा, जहां आपको औसतन 12-15% का रिटर्न मिल सके।
अगर आप म्यूचुअल फंड्स के जरिए SIP में निवेश करते हैं, तो इसमें आपको रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का फायदा मिलता है। यानी बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद आप लगातार निवेश करते रहते हैं और औसतन कम कीमत पर यूनिट्स खरीदते हैं।
SIP के जरिए 10 साल में 1 करोड़ रुपये का पोर्टफोलियो बनाने के लिए हर महीने लगभग ₹45,000 का निवेश करना होगा। यह मासिक निवेश आपको 12% सालाना रिटर्न के साथ 10 साल में 1 करोड़ रुपये के लक्ष्य तक पहुंचा देगा।
इक्विटी म्यूचुअल फंड्स
लंबे समय के निवेश के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड्स एक बेहतरीन तरीका हैं। यह उच्च रिटर्न दे सकते हैं, लेकिन इसमें रिस्क भी होता है।
यह भी पढ़ें- GOLDEN MONEY RULES: पैसे से जुड़े ये 4 नियम अभी नोट कर लें, जिंदगी भर काम आएंगी ये बातें
शेयर बाजार
अगर आप शेयर बाजार में सीधे निवेश करते हैं, तो आपको मजबूत कंपनियों के स्टॉक्स में लंबे समय तक बने रहना होगा। डिविडेंड देने वाली कंपनियों में निवेश करने से समय के साथ अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
रियल एस्टेट
अगर आप सही लोकेशन पर प्रॉपर्टी खरीदते हैं, तो उसकी कीमत समय के साथ तेजी से बढ़ सकती है।
हमेशा अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करें, जिससे आपका जोखिम काफी हद तक कम हो जाएगा।