• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

7 मिनट के सफर के लिए भारी-भरकम किराया! जानिए भारत की सबसे छोटी रेल यात्रा के बारे में

India's Shortest Train Route: भारत के इस ट्रेन से बस 7 मिनट की जर्नी के लिए इतना ज्यादा पैसा देना पड़ता है। आइये जानते हैं कौन सा ट्रेन है ये और कहां ...और पढ़ें

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 11:04:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 11:04:25 AM (IST)
7 मिनट के सफर के लिए भारी-भरकम किराया! जानिए भारत की सबसे छोटी रेल यात्रा के बारे में

HighLights

  1. भारत की सबसे छोटी रेल यात्रा
  2. बैठते ही आ जाता है स्टेशन!
  3. सिर्फ 7 मिनट के सफर के लिए देने पड़ते हैं इतने रुपये

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज हम आपको भारत की सबसे छोटी सफर वाले ट्रेन के बारे में बता रहे हैं, जिसमें सिर्फ 7 मिनट की जर्नी होती यानी जैसे ही बैठे वैसे उतरने का टाइम हो गया। लेकिन इस छोटी सा ट्रेन जर्नी के लिए भी बहुत भीड़ होती है जिस वजह से इसका प्राइस हाई रखा गया है।

भारत की सबसे छोटी रेल यात्रा

भारत की सबसे छोटी रेल यात्रा सिर्फ 7 मिनट की है। ये ट्रेन महाराष्ट्र के नागपुर से अजनी स्टेशन के बीच चलती है और सफर सिर्फ 7 से 9 मिनट के बीच खत्म हो जाता है। नागपुर से अजनी के बीच की दूरी 3 किलोमीटर की है, जिसे ट्रेन आसानी से 9 मिनट से भी कम समय में पूरा कर लेती है।


नागपुर जंक्शन(NGP) से अजनी (AJNI) स्टेशन के बीच रोजाना दर्जनों ट्रेनें चलती हैं और इसके बावजूद लोगों की संख्या भी कम नहीं है। हर दिन लोग स्कूल, कॉलेज, काम करने के लिए इस ट्रेन से ट्रेवल करते हैं।

यह भी पढ़ें- सोना के टॉयलेट से लेकर कपड़ों और गाड़ियों तक, हद से ज्यादा अनोखे हैं ये शौक! देखें दुनिया की सबसे अजीबोगरीब सोने की चीजें

कितना है इस रूट पर ट्रेन का किराया

नागपुर-अजनी रूट पर 6 से ज्यादा ट्रेनें रोज चलती हैं, सबका प्राइसिंग अलग-अलग है। स्लीपर कोच से लेकर एसी कोच का किराया अलग-अलग है।

  • AC 1-टायर का किराया 1,270 रुपये है।
  • AC 2-टायर कोच का किराया 760 रुपये है।
  • AC 3-टायर कोच का किराया 555 रुपये है।
  • स्लीपर कोच का किराया 145 से 175 रुपये है।
  • जनरल कोच का किराया 60 रुपये है।