_m.webp)
बिजनेस डेस्क। अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अब यदि आप ट्रेन में लगातार फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो बैटरी खत्म होने पर रात 11 बजे के बाद फोन चार्ज करने की सुविधा नहीं मिलेगी।
लोग अक्सर सफर के दौरान फिल्में देखकर या सोशल मीडिया चलाकर समय बिताते हैं, जिससे फोन जल्दी डिस्चार्ज हो जाता है। लेकिन अब आपको अपनी बैटरी का ध्यान रखना होगा, क्योंकि रेलवे ने नियमों को कड़ा कर दिया है। नए निर्देशों के तहत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग प्वाइंट्स बंद रखे जाएंगे। यानी पूरे छह घंटे तक ट्रेनों में चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।
हाल ही में दक्षिण पूर्व रेलवे के एक कोच में चार्जिंग पर लगा एक यात्री का पावर बैंक ओवरहीटिंग के कारण अचानक फट गया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन रेलवे प्रशासन इसे लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। रेलवे ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी चार्जिंग प्वाइंट्स बंद रखे जाएं।
रेलवे बोर्ड ने सबसे पहले 19 जून 2014 को रात में चार्जिंग बंद रखने का आदेश जारी किया था। इसके बाद मार्च 2021 में भी ट्रेनों में आग लगने की कुछ घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद इसे सख्ती से लागू करने को कहा गया था। हालांकि समय के साथ इसमें लापरवाही देखी जाने लगी थी, जिसे अब सुरक्षा के मद्देनजर फिर से पूरी तरह लागू कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Free Food in Train: फ्री फ्री फ्री.. भारत की इस ट्रेन में हर यात्रियों को मिलता हैं फ्री ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
इसलिए अब स्टेशन पहुंचने या ट्रेन में सवार होने से पहले ही अपने मोबाइल और पावर बैंक को पूरी तरह चार्ज करके घर से निकलें।