• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

रेल यात्री ध्यान दें! 16 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद, घर निकलने से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

फेस्टिवल सीजन आते ही लोग घर जाने के लिए टिकट लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन अगर रेलवे ट्रेन रद्द कर दे तो पूरे प्लान पर पानी फिर जाता है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 04:14:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 04:14:59 PM (IST)
रेल यात्री ध्यान दें! 16 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद, घर निकलने से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट
Indian railways several train cancelled

HighLights

  1. अगर आपने भी घर जाने के लिए टिकट खरीदा था तो रुक जाइए
  2. रेलवे ने अपनी कुछ ट्रेनें रद कर दी हैं
  3. 16 अक्टूबर तक रद रहेंगी ये सारी ट्रेनें

बिजनेस डेस्क। अगर आपने भी घर जाने के लिए टिकट खरीदा था और पैकिंग करके बस निकलने ही वाले थे, तो रुक जाइए। रेलवे ने अपनी कुछ ट्रेनें रद कर दी हैं। कहीं इनमें वो ट्रेन भी तो नहीं है, जिससे आप घर जाने वाले थे? एक बार चेक कर लीजिए।

16 अक्टूबर तक रद रहेंगी ये सारी ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 64617 बीना-ललितपुर मेमू 15 अक्टूबर तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 15 अक्टूबर तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 61625 बीना-रूठियाई मेमू 16 अक्टूबर तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 61619 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू 15 अक्टूबर तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 10 से 16 अक्टूबर तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर के बीच रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 61626 रूठियाई-बीना मेमू 16 अक्टूबर तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 12197 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी 15 अक्टूबर तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 12198 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी 15 अक्टूबर तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 61611 बीना-रूठियाई मेमू 16 अक्टूबर तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 22163 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 61620 कटनी मुड़वारा-बीना मेमू 15 अक्टूबर तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 61612 रूठियाई-बीना मेमू 16 अक्टूबर तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 14 अक्टूबर तक रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को रद रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 04149 प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल 7 और 14 अक्टूबर को रद रहेगी।

इन सभी ट्रेनों के अलावा और भी कई ट्रेनें हैं जो रद रहने वाली हैं, इसलिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! त्योहारों पर मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर, जानें किन-किन राज्यों को मिलेगा

दरअसल, भोपाल मंडल में अलग-अलग जगहों पर इंफ्रास्ट्रक्चर और रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है, जिस वजह से ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।