• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

भारत के 10 सबसे महंगे घर...'एंटीलिया' से लेकर शाहरुख के 'मन्नत' तक, देखें अरबपतियों के शाही महल

भारत में बढ़ती आर्थिक समृद्धि के साथ ही देश के सबसे अमीर परिवारों की जीवनशैली भी वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बनी रहती है।

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 08 May 2026 03:07:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 03:07:49 PM (IST)
भारत के 10 सबसे महंगे घर...'एंटीलिया' से लेकर शाहरुख के 'मन्नत' तक, देखें अरबपतियों के शाही महल
भारत की 10 सबसे महंगी प्रॉपर्टीज।

HighLights

  1. भारत की 10 सबसे महंगी प्रॉपर्टीज
  2. मुकेश अंबानी का एंटीलिया टॉप पर
  3. देखें अनुमानित कीमत और सुविधाएं

बिजनेस डेस्क। भारत में बढ़ती आर्थिक समृद्धि के साथ ही देश के सबसे अमीर परिवारों की जीवनशैली भी वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बनी रहती है। मुंबई के समंदर किनारे से लेकर दिल्ली के ऐतिहासिक लुटियंस ज़ोन तक, ये आलीशान इमारतें केवल कंक्रीट के ढांचे नहीं, बल्कि विलासिता और आधुनिक वास्तुकला की मिसाल हैं।

आइए जानते हैं भारत के उन 10 सबसे महंगे और भव्य घरों के बारे में, जिनकी भव्यता और कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं:

1. एंटीलिया: दुनिया का सबसे महंगा घर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी का यह घर मुंबई की अल्टामाउंट रोड पर स्थित है। 568 फीट ऊंची इस 27 मंजिला इमारत की कीमत ₹15,000 से ₹20,000 करोड़ के बीच आंकी जाती है। इसमें 3 हेलीपैड, एक निजी थिएटर, स्नो रूम और 600 कर्मचारियों का स्टाफ है।


2. जेके हाउस: रेमंड ग्रुप की शान

गौतम सिंघानिया का यह घर भी मुंबई की उसी सड़क पर है जहां एंटीलिया स्थित है। ₹6,000 से ₹8,000 करोड़ की लागत वाली इस 30 मंजिला इमारत में कारों के लिए पांच मंजिलें सुरक्षित हैं और इसमें दो भव्य स्विमिंग पूल मौजूद हैं।

3. अबोड: पाली हिल का नगीना

अनिल अंबानी का यह 17 मंजिला घर मुंबई के पाली हिल में 16,000 स्क्वायर फीट में फैला है। इसकी अनुमानित कीमत ₹5,000 से ₹8,000 करोड़ है। इसमें 7-सितारा होटल जैसी सुविधाएं और एक हेलीपैड भी मौजूद है।

4. लिंकन हाउस: ऐतिहासिक विरासत

सीरम इंस्टीट्यूट के चेयरमैन साइरस पूनावाला का यह घर कभी वांकानेर के महाराजा का मेंशन हुआ करता था। मुंबई के ब्रीच कैंडी इलाके में स्थित इस 2 एकड़ की प्रॉपर्टी की कीमत लगभग ₹750 से ₹1,000 करोड़ है।

5. गुलिता: ईशा अंबानी की आलीशान हवेली

वर्ली, मुंबई में स्थित यह शानदार हवेली ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का घर है। पीरामल परिवार द्वारा शादी के तोहफे के रूप में दी गई इस 5 मंजिला हवेली की कीमत ₹450 से ₹1,000 करोड़ के बीच है, जहाँ से अरब सागर का अद्भुत नजारा दिखता है।

6. रेणुका तलवार बंगला (दिल्ली)

लुटियंस दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में स्थित यह बंगला रेणुका तलवार का है। 2016 में करीब ₹435 करोड़ में खरीदी गई यह प्रॉपर्टी दिल्ली की सबसे महंगी संपत्तियों में से एक है।

7. जटिया हाउस (मुंबई)

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन केएम बिड़ला का यह बंगला मालाबार हिल में है। 30,000 स्क्वायर फीट में फैले इस घर में 20 बेडरूम और सुंदर बगीचे हैं, जो इसे एक फिल्म सेट जैसा लुक देते हैं। इसकी कीमत लगभग ₹425 करोड़ है।

8. अडानी लुटियंस बंगला (दिल्ली)

गौतम अडानी का यह बंगला दिल्ली के लुटियंस ज़ोन में 3.4 एकड़ में फैला है। ₹400 करोड़ से अधिक की कीमत वाले इस घर में 7 बेडरूम, डाइनिंग रूम और विशाल स्टाफ क्वार्टर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- ये दस रईस है दिल्ली के 'किंग'... गैराज से सफर शुरू कर नंबर-1 बने, अरबपतियों की लिस्ट में 'कोला किंग' भी शामिल

9. व्हाइटफील्ड हाउस (बैंगलोर)

विप्रो के फाउंडर अज़ीम प्रेमजी का यह घर सादगी और विलासिता का अनूठा मेल है। पत्थर की क्लैडिंग और ऊंची छतों वाला यह फार्महाउस करीब ₹300 से ₹600 करोड़ की कीमत रखता है।

10. मन्नत (मुबंई)

सुपरस्टार शाहरुख खान का घर 'मन्नत' मुंबई का एक प्रमुख लैंडमार्क बन चुका है। अपनी पत्नी गौरी खान द्वारा डिजाइन किया गया यह 6 मंजिला बंगला करीब 27,000 स्क्वायर फीट में फैला है और इसकी कीमत ₹250 से ₹600 करोड़ के बीच मानी जाती है।