• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

ये दस रईस है दिल्ली के 'किंग'... गैराज से सफर शुरू कर नंबर-1 बने, अरबपतियों की लिस्ट में 'कोला किंग' भी शामिल

दिल्ली के रईसों की इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर शिव नाडर है। उनकी सफलता की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं। छोटे से गैराज से HCL की नींव रखने वाले नाडर आज $26...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 06 May 2026 03:36:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 03:36:29 PM (IST)
ये दस रईस है दिल्ली के 'किंग'... गैराज से सफर शुरू कर नंबर-1 बने, अरबपतियों की लिस्ट में 'कोला किंग' भी शामिल
दिल्ली के अमीर लोगों की सूची

HighLights

  1. शिव नाडर $26.3 बिलियन की संपत्ति के साथ सबसे अमीर दिल्लीवासी
  2. सुनील मित्तल, रवि जयपुरिया और बर्मन परिवार भी सूची में शामिल
  3. आईटी, टेलीकॉम से लेकर ऑटो और फार्मा सेक्टर का है दबदबा

बिजनेस डेस्क। दिल्ली के रईसों की इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर शिव नाडर का नाम है। उनकी सफलता की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। 1976 में एक छोटे से गैराज से HCL की नींव रखने वाले नाडर आज $26.3 बिलियन (करीब 2.49 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के मालिक हैं। वे दुनिया के 95वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और अब उनकी बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा कंपनी की कमान संभाल रही हैं।

प्रमुख उद्योगपति और उनकी संपत्ति

  • सुनील मित्तल ($13.5 बिलियन): भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। टेलीकॉम सेक्टर के साथ-साथ सैटेलाइट कंपनी OneWeb में भी उनका बड़ा निवेश है।
  • रवि जयपुरिया ($12.5 बिलियन): 'कोला किंग' के नाम से मशहूर जयपुरिया पेप्सी बॉटलिंग और नामी फास्ट-फूड चेन (KFC, Pizza Hut) के जरिए अपनी धाक जमाए हुए हैं।
  • विक्रम लाल एंड फैमिली ($10.9 बिलियन): आयशर मोटर्स के जरिए रॉयल एनफील्ड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले इस परिवार की संपत्ति 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
  • बर्मन फैमिली ($9 बिलियन): आयुर्वेदिक उत्पादों की दिग्गज कंपनी 'डाबर' के मालिक बर्मन परिवार का कारोबार अब स्वास्थ्य सेवा और बीमा क्षेत्रों तक फैल चुका है।

एविएशन, इलेक्ट्रिकल और ऑटो पार्ट्स के दिग्गज

  • भाटिया परिवार ($7.7 बिलियन): कपिल और राहुल भाटिया देश की सबसे बड़ी एयरलाइन 'इंडिगो' (InterGlobe Aviation) का संचालन करते हैं।
  • गुप्ता परिवार ($7.2 बिलियन): हैवेल्स इंडिया (Havells) के जरिए अनिल राय गुप्ता ने इलेक्ट्रिकल उपकरणों के बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है।
  • विवेक चांद सहगल ($6.7 बिलियन): मदरसन ग्रुप के सहगल ऑटो पार्ट्स की दुनिया के बेताज बादशाह हैं, जो BMW और मर्सिडीज जैसी ग्लोबल कंपनियों को पार्ट्स सप्लाई करते हैं।

फार्मा और पेंट्स सेक्टर का दबदबा

सूची के अंतिम दो स्थानों पर मैनकाइंड फार्मा के जुनेजा भाई ($5.7 बिलियन) और बर्जर पेंट्स के मालिक ढींगरा भाई ($5.2 बिलियन) का नाम है। मैनकाइंड फार्मा ने जहां किफायती दवाओं से पहचान बनाई, वहीं ढींगरा भाइयों ने 1991 में बर्जर पेंट्स को खरीदकर उसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बना दिया।


यह भी पढ़ें- कंगाल पाकिस्तान अब बेचेगा शराब, आर्थिक तंगी के बीच 5 दशकों बाद निर्यात शुरू करने का फैसला