• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

दीवाली-छठ पर घर जाने वालों को बड़ा झटका! फ्लाइट से यात्रा करना हुआ और महंगा, इंडिगो ने बढ़ाए दाम

दीवाली और छठ जैसे त्योहारों में हर किसी को घर जाना होता है और ऑफिस से ज्यादा छुट्टी नहीं मिलती है। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि फ्लाइट से घर चले जाएंगे...और पढ़ें

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 03:36:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 03:36:39 PM (IST)
दीवाली-छठ पर घर जाने वालों को बड़ा झटका! फ्लाइट से यात्रा करना हुआ और महंगा, इंडिगो ने बढ़ाए दाम
IndiGo Fare Hike

HighLights

  1. दीवाली-छठ पर घर जाने वालों को बड़ा झटका
  2. आप भी फ्लाइट से घर जाने का सोच रहे थे
  3. अब फ्लाइट से यात्रा करना और महंगा हो गया

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी फ्लाइट से घर जाने का सोच रहे थे, तो अब आपको झटका लगने वाला है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अब फ्लाइट से यात्रा करना और महंगा हो गया है।

इंडिगो ने सोमवार को जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो 6 अक्टूबर से लागू हो जाएगा।

एयरलाइन ने यह बदलाव जेट फ्यूल यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते किया है। घरेलू उड़ानों में यात्रा की दूरी के हिसाब से फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया है।

फ्यूल सरचार्ज में ₹100 से ₹350 तक की बढ़ोतरी

इंडिगो ने घरेलू उड़ानों के फ्यूल सरचार्ज में ₹100 से ₹350 तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी यात्रा की दूरी के आधार पर अलग-अलग होगी।

यह भी पढ़ें- ₹3,999 Recharge Comparison: Airtel, Jio या Vi 1 साल वाले प्लान में कौन दे रहा है सबसे तगड़े बेनिफिट्स?

ATF की कीमत बढ़ने से महंगा हुआ हवाई सफर?

ईंधन की कीमतों में महीने-दर-महीने बढ़ोतरी 14% से ज्यादा रही है। यही वजह है कि ATF की कीमत करीब एक दशक के सबसे ऊंचे स्तरों पर पहुंच गई है। एयरलाइन कंपनियों के कुल खर्च में विमान ईंधन की सबसे बड़ी हिस्सेदारी होती है। जब ईंधन महंगा होता है, तो फ्लाइट चलाने का खर्च भी बढ़ जाता है। इसी खर्च को देखते हुए इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया है।