
टेक न्यूज, नई दिल्ली। Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) इन तीनों के पास ₹3999 का प्लान है।
एयरटेल का ₹3999 का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी रोज का खर्च ₹10.95 आएगा। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 SMS और डेली 2.5GB डेटा मिलता है।
कंपनी इस प्लान में ग्राहकों को 150GB एक्स्ट्रा डेटा भी ऑफर कर रही है। यह 4G डेटा है, लेकिन इसमें Unlimited 5G डेटा भी शामिल है। प्लान में फ्री हैलोट्यून्स और एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने के लिए) मिल रहे हैं।
जियो के ₹3999 वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को डेली 2.5GB डेटा मिलता है। इसमें Unlimited 5G डेटा भी शामिल है। इस प्लान में जियो टीवी, जियो एआई क्लाउड और FanCode का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा JioHotstar (Mobile+ Hollywood) सब्सक्रिप्शन, 12 महीनों के लिए Canva Pro Lite और 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro Plan जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- इस दिवाली 5 लाख रुपये से कम में घर लाएं ये 3 शानदार ऑटोमैटिक कारें, देखें लिस्ट
वीआई अपने ₹3999 के प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डेटा ऑफर करता है। इसमें भी Unlimited 5G डेटा शामिल है। इस प्लान में 1 साल के लिए Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा (12 AM से 12 PM), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।
इसके अलावा, ग्राहकों को मुफ्त इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट्स (जिसमें 5 दिनों के लिए 1GB डेटा + 50 मिनट + इनकमिंग SMS) मिलते हैं, जिन्हें Vi ऐप के जरिए क्लेम किया जा सकता है।