IndiGo Flight Rate Hike: आज से महंगी हुईं इंडिगो की फ्लाइट्स, देखें घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों के नए रेट्स
एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट्स आज से महंगी हो गई हैं। ऐसे में अब फ्लाइट के क्या दाम रहेंगे, आइए यहां जानते हैं।
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 08:22:34 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 08:22:34 AM (IST)
IndiGo Flight Rate HikeHighLights
- आज से महंगी हुईं इंडिगो की फ्लाइट्स
- घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों के नए रेट्स
- नई कीमतें 6 अक्टूबर रात 12:01 बजे से लागू होंगी
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों में ₹1,300 तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ₹10,000 तक का एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया है। नई कीमतें 6 अक्टूबर रात 12:01 बजे से लागू होंगी।
बता दें कि इंडिगो ने छह महीने में यह तीसरी बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इसी साल 14 मार्च और फिर 1 अप्रैल को किराया बढ़ाया था। एयरलाइन के मुताबिक, यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल महंगा होने से लिया गया है।
घरेलू रूट्स के लिए नया फ्यूल सरचार्ज
इंडिगो एयरलाइंस ने घरेलू रूट्स के लिए नया फ्यूल सरचार्ज लागू कर दिया है, जो दूरी के हिसाब से अलग-अलग तय किया गया है।
- 0 से 500 किलोमीटर की दूरी वाले रूट्स पर पुराना फ्यूल सरचार्ज ₹275 था, जिसे अब बढ़ाकर ₹375 कर दिया गया है।
- 501 से 1,000 किलोमीटर की दूरी के लिए चार्ज ₹400 से बढ़कर ₹600 हो गया है।
- 1001 से 1,500 किलोमीटर के सफर पर पुराना फ्यूल सरचार्ज ₹600 था, जो अब ₹900 कर दिया गया है।
- 1501 से 2,000 किलोमीटर के रूट्स पर यह चार्ज ₹800 से बढ़ाकर ₹1,150 हो गया है।
- 2,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी वाले लंबे रूट्स के लिए रिवाइज्ड फ्यूल सरचार्ज ₹950 से बढ़ाकर ₹1,300 कर दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नया फ्यूल सरचार्ज
इंडिगो एयरलाइंस ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी नया फ्यूल सरचार्ज तय कर दिया है। SAARC देशों के लिए 500 किलोमीटर तक की दूरी पर नया फ्यूल चार्ज ₹1,000 रखा गया है, जबकि SAARC देशों में ही 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी के लिए यह चार्ज ₹3,000 होगा।
- साउथ-ईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट (GCC) और नॉर्थ-ईस्ट एशिया के रूट्स पर रिवाइज्ड फ्यूल चार्ज ₹5,500 तय किया गया है।
- इसके अलावा अफ्रीका की उड़ानों के लिए यह चार्ज ₹6,000 होगा, वहीं यूरोप के रूट्स पर सबसे ज्यादा ₹10,000 का नया फ्यूल चार्ज लागू होगा।
बता दें कि SAARC देशों में भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मालदीव और अफगानिस्तान शामिल हैं, हालांकि भारतीय एयरलाइंस पाकिस्तान के लिए ऑपरेट नहीं करती हैं।
यह भी पढ़ें- दीवाली-छठ पर घर जाने वालों को बड़ा झटका! फ्लाइट से यात्रा करना हुआ और महंगा, इंडिगो ने बढ़ाए दाम
हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाला फ्यूल महंगा होने की वजह से कंपनी ने किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। 1 अक्टूबर से कीमत ₹121 से बढ़कर अब ₹137 हो गई है यानी 1 लीटर ATF की कीमत 16 रुपये बढ़ी है।
- अगस्त 2026 में जेट फ्यूल ₹5/लीटर महंगा हुआ है।
- सितंबर 2026 में जेट फ्यूल ₹6.28/लीटर महंगा हुआ है।
- अक्टूबर 2026 में जेट फ्यूल ₹16/लीटर महंगा हुआ है।
बताते चलें कि एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है, कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी हिस्सेदारी 30% से 40% होती है।