_m.webp)
बिजनेस डेस्क। पिछले 11 दिनों में इंदौर सर्राफा बाजार में सोना केडबरी 19,100 रुपये टूटकर 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी चौरसा 35,700 रुपये गिरकर 1,52,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई है (दीपावली पर सोना 1,45,200 रुपये और चांदी 1,88,200 रुपये थी)। शनिवार को भी सोना 1,400 रुपये और चांदी 4,500 रुपये सस्ती हुई। कीमतें साल 2026 के उच्चतम स्तर से करीब 60 प्रतिशत नीचे आ चुकी हैं।
ऑल इंडिया बुलियन के अनुसार, इंदौर में आज 22 नवंबर 2026 को 24 कैरेट सोना (999): 1,27,586 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 22 कैरेट सोना (916): 1,16,868 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना (750): 95,689 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि चांदी (999): 1,54,635 रुपये प्रति किलोग्राम है।
अमेरिकी फेड और मजबूत डॉलर: कॉमेक्स पर शुक्रवार रात सोना वायदा 49 डॉलर टूटकर 3,537 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 143 सेंट घटकर 41.24 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और ब्याज दरें बढ़ने की आशंका ने बिना ब्याज वाली संपत्तियों का आकर्षण कम किया है।
बॉन्ड यील्ड में उछाल: 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड 5.15 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई है, जिससे निवेशक सोना-चांदी छोड़कर बॉन्ड्स में पैसा लगा रहे हैं।
चीन से कमजोर मांग: चांदी की औद्योगिक मांग और चीन से डिमांड में नरमी के कारण चांदी में सोने की तुलना में ज्यादा तेज गिरावट आई है।
मुनाफावसूली और शेयर बाजार का दबाव: जनवरी 2026 के रिकॉर्ड स्तर के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली और टेक शेयरों में गिरावट के चलते मार्जिन भरपाई के लिए की गई बिकवाली ने बाजार को नीचे धकेला है।
यह भी पढ़ें- Gold Overdraft Facility: लॉकर में सोना रखने का झंझट खत्म! 20 लाख के गोल्ड पर 15 लाख तक क्रेडिट लिमिट