
बिजनेस डेस्क। वैश्विक बाजार में आए सुधार के बाद स्थानीय सराफा बाजार में भी कीमती धातुओं की चाल बदली हुई नजर आ रही है। ग्लोबल मार्केट में एक साल के निचले स्तर से रिकवर होकर सोना 3,650 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा, जिसका सीधा असर इंदौर और रतलाम के सराफा बाजार पर पड़ा है। जहां इंदौर में सोने के दाम स्थिर रहे, वहीं चांदी की कीमतों में 1,200 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।
ऑल इंडिया बुलियन के अनुसार, बुधवार (25 नवंबर 2026) को इंदौर और रतलाम के बाजार में सोने-चांदी के प्रमुख भाव इस प्रकार हैं।
इंदौर का रेट: 24 कैरेट (999) सोना ₹1,26,938 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट (916) सोना ₹1,16,275 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट (750) सोना ₹95,203 प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी ₹1,53,495 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। (ग्राहकों को आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज, वेस्टेज और 3% जीएसटी अलग से देना होगा।)
रतलाम का रेट: 24 कैरेट सोना ₹1,27,339 प्रति 10 ग्राम (₹12,734 प्रति ग्राम), 22 कैरेट सोना ₹1,16,643 प्रति 10 ग्राम (₹11,664 प्रति ग्राम) और 18 कैरेट सोना ₹9,550 प्रति ग्राम के स्तर पर रहा। यहां 999 चांदी ₹1,53,948 प्रति किलोग्राम बोली गई।
इससे पहले मंगलवार को इंदौर सराफा में सोना केडबरी बिना किसी बदलाव के ₹1,28,200 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं सोना आरटीजीएस ₹1,24,750 और 22 कैरेट सोना ₹1,14,350 प्रति 10 ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) पर बंद हुआ। दूसरी ओर, चांदी चौरसा नकद में ₹1,200 टूटकर ₹1,54,800 प्रति किलो रह गई, जबकि चांदी आरटीजीएस ₹1,50,300, चांदी टंच ₹1,55,300 और चांदी का सिक्का ₹2,000 प्रति नग बोला गया। वहीं रतलाम सराफा में आरटीजीएस पर सोना स्टैंडर्ड ₹1,28,150 से ₹1,28,200 प्रति 10 ग्राम और चांदी चौरसा ₹1,55,000 व टंच ₹1,55,100 प्रति किलो दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में टेक शेयरों की मजबूती और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से सोने को बड़ा सहारा मिला है। न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व के चेयरमैन ने महंगाई को 2% तक नियंत्रित रखने के लिए सख्त मौद्रिक नीति जारी रखने के संकेत दिए हैं, जिससे बाजार में 25 बेसिस पॉइंट की ब्याज दर वृद्धि की अटकलें तेज हैं। इसके उलट ट्रंप ने कहा कि महंगाई से लड़ने के लिए हर बार ब्याज दर बढ़ाना जरूरी नहीं है, जिससे निवेशकों में कीमती धातुओं को लेकर फिर से तेजी की उम्मीद जाग गई है। कॉमेक्स पर सोना वायदा सुधरकर 3,633 डॉलर और चांदी वायदा 42.42 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
यह भी पढ़ें- 'सिर्फ पैसे बांटने से नहीं मिटती गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान